क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

MHT CET 2021: आज जारी होगी आंसर की, आपत्ति दर्ज कराने के लिए मात्र 2 दिन का समय

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) 2021 की आंसर की महाराष्ट्र सरकार द्वारा आज यानी 11 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।

Google Oneindia News

मुंबई, 11 अक्टूबर। महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) 2021 की आंसर की महाराष्ट्र सरकार द्वारा आज यानी 11 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। आंसर की रिलीज होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org या mhtcet2020.mahaonline.gov.in. पर जाकर अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं।

Answer key

आंसर की के साथ राज्य सरकार आज सभी सत्रों के लिए प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों के जवाब भी जारी करेगी। आवेदक पोर्टल पर मांगी गई जानकारियों के साथ लॉग इन करके सभी दस्तावेजों को डाउनलोड कर सकते हैं। महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आंसर की पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) और पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) दोनों समूहों के उम्मीदवारों के लिए जारी की जाएगी। हालांकि कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने कहा कि यह आंसर की अंतिम नहीं होगी और उम्मीदवार कोई संदेह होने पर इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यहां यह बात ध्यान देने योग्य है कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए केवल 2 ही दिन (12 अक्टूबर और 13 अक्टूबर) मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में गहरा सकता है बिजली संकट, ऊर्जा मंत्री बोले- प्लांटों के पास केवल 2-3 दिन का कोयला बचा

ऐसे डाउनलोड करें MHT CET answer key 2021:
- आधिकारिक वेबसाइट MHT CET, cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होम पेज पर जाकर लॉग इन पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारियां भरें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर MHT CET आंसर की आ जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

इसी महीने जारी हो सकता है रिजल्ट
MHT CET 2021 का रिजल्ट इसी महीने 28 अक्टूबर के आस-पास जारी किया जा सकता है। यह परीक्षा 20 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच करायी गई थी। भारी बारिश के कारण परीक्षा नहीं दे पाने वाले छात्रों के लिए 9 और 10 अक्टूबर को पुन: परीक्षा भी आयोजित की गई थी। यह परीक्षा महाराष्ट्र के इंजीनियरिंग, कृषि, फार्मेसी और संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित कराई जाती है। परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना पड़ता है।

Comments
English summary
MHT CET 2021 Answer key to be released today
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X