Kerala HSCAP allotment list 2020: डीएचएसई केरल प्लस वन की आवंटन सूची जारी, यहां देखें
नई दिल्ली। केरल डिपार्टमेंट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (डीएचएसई) ने एचएससीएपी आवंटन सूची 2020 जारी कर दी है। डीएचएसई ने ये सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पहली आवंटन सूची देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hscap.kerala.gov.in पर जाएं। केरल प्लस वन आवंटन सूची पहले 14 सितंबर, 2020 को जारी होने वाली थी लेकिन इसे एक दिन पहले यानी 13 सितंबर, 2020 को जारी किया गया है।
केरल प्लस वन आवंटन सूची 2020 कैसे देखें-
- सबसे पहले डीएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट hscap.kerala.gov.in पर जाएं।
- अब यहां होमपेज पर कैंडिडेट लॉगइन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा।
- अब यहां मांगी गईं जरूरी जानकारी दर्ज करें और सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
- लॉगइन करने के बाद केरल प्लस वन आवंटन सूची 2020 स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
- इस सूची को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें।
- उम्मीदवारों को भविष्य की सुविधा के लिए इसका प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
आपको बता दें आवंटन सूची में उन उम्मीदवारों का नाम होता है, जो राज्य में कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए चयनित होते हैं। इस बार एडमिशन राउंड के लिए कुल 4,76,046 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। वहीं पहली आवंटन सूची के जरिए 2,80,212 सीटों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
BITSAT
admit
card
2020:
BITS
पिलानी
के
एडमिट
कार्ड
हुए
जारी,
यहां
से
करें
डाउनलोड