क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

7 साल बाद दिल्ली विश्विद्यालय करने जा रहा हैं 378 पदों पर भर्ती, 16 फरवरी आखिरी तारीख

दिल्ली विश्वविद्यालय ने 7 साल बाद इतनी बड़ी भर्ती की शुरूआत की है। इसमें 378 पदों की भर्ती होगी।

By Rahul Sankrityayan
Google Oneindia News

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने आखिरकार शिक्षकों की भर्ती शुरू कर दी है। बीते सात सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ इतनी बड़ी भर्ती की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन 378 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कहा है कि इस साल के आखिरी तक ज्यादा से ज्यादा पद भर लिए जाएं।

7 साल बाद दिल्ली विश्विद्यालय करने जा रहा हैं 378 पदों पर भर्ती, 16 फरवरी आखिरी तारीख

शुक्रवार (27 जनवरी) को विश्वविद्यलय ने 378 पर असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसमें 187 सामान्य, 100 ओबीसी 44 एससी और 29 एसटी और 7 पद विशेष रूप से सक्षम लोगों के लिए हैं।

बता दें कि साल 2009 के बाद बाद विश्वविद्यालय की ओर से यह की जा रही बड़ी भर्ती प्रक्रिया है एकेडमिक और एक्जीक्यूटिव काउंसिलों के साथ-साथ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने बीते साल दिसंबर 2016 में भर्ती करने की अनुमति दी थी।

इसी महीने एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने भी कहा था कि 2018 तक सभी बड़े संस्थानों में खाली पद भरे जाएं। इन 378 पदों की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 फरवरी है। विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि विदेशों में शिक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय भी आवेधन करेंगे। ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव: अखिलेश यादव बोले, मुझे यकीन है हमारे लिए प्रचार करेंगे मुलायम सिंह यादव

Comments
English summary
Jobs in teaching line, Delhi University will hire 378 teachers.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X