JEE Main Result 2020: आज जारी हो सकता है जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें चेक करने का तरीका
नई दिल्ली। जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) मेन परीक्षा 2020 का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) शुक्रवार को जारी कर सकती है। जेईई मेन परीक्षा में बैठने वाले छात्र ध्यान दें कि जेईई मेन रिजल्ट 2020 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जेईई मेन परीक्षा के लिए 8.58 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण किया था। इस परीक्षा का आयोजन इसी महीने 1-6 सितंबर, 2020 के बीच हुआ है। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के कारण करीब 6.35 लाख छात्र ही परीक्षा में बैठे थे।
Recommended Video
छात्र खबर में बताए गए आसान चरण की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा इस खबर में नीचे रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
कैसे चेक करें जेईई मेन रिजल्ट 2020-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाएं।
- यहां दिखाई दे रहे 'View Result/Scorecard' लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
- फिर आपका जेईई मेन रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- आप चाहें तो यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
इससे पहले 8 सितंबर को एनटीए ने जेईई मेन 2020 परीक्षा की आंसर-की जारी की थी। रिजल्ट जारी होने के बाद कटऑफ के आधार पर जो छात्र योग्य होंगे, उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा। इनमें भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIITs), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NITs) और सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (GFTIs) शामिल हैं। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। जिसका डायरेक्ट लिंक इस खबर में नीचे भी दिया गया है।
TS
POLYCET
results
2020:
पॉलिटेक्निक
कॉमन
एंट्रेंस
टेस्ट
का
रिजल्ट
जारी,
यहां
करें
चेक