ISRO YUVIKA result 2023: दूसरी मेरिट लिस्ट होने वाली है जारी, लॉगइन आईडी रखें तैयार
ISRO YUVIKA result 2023: ISRO YUVIKA 2023 की दूसरी मेरिट लिस्ट आज किसी भी समय जारी कर दी जाएगी। मेरिट लिस्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
ISRO YUVIKA result 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज यानी 20 अप्रैल 2023 को किसी भी समय ISRO YUVIKA 2023 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने वाला है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया है वे रिजल्ट जारी होने का बेसबरी से इंतजार कर रहें हैं।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा चलाया जा रहा "युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम" है जिसके रिजल्ट की घोषणा आज होने वाली है। इस से पहले ISRO YUVIKA 2023 की पहली लिस्ट 10 अप्रैल 2023 को जारी कर दी गई थी। रिलज्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाना होगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर से ISRO YUVIKA 2023 आयोजित करवाया जाता है जिसका पूरा नाम "युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम" "युवा विज्ञान कार्यक्रम", युविका है।
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। जिसके बाद ही वे अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के स्टेप्स नहीं पता हैं, वे नीचे बताए गए स्टेप्स को देख सकते हैं।
ISRO YUVIKA result 2023: ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाएं और युविका पेज को ओपन करें।
- ISRO YUVIKA लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- ईमेल और पासवर्ड डालें।
- ISRO YUVIKA2nd चयन सूची 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- ISRO YUVIKA परिणाम 2023 मेरिट सूची डाउनलोड कर लें।