क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

IIT खड़गपुर ने जारी किया ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट 2022 का पूरा शेड्यूल, 5 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

Google Oneindia News

नई दिल्ली, दिसंबर 20। इंजीनियरिंग प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए आयोजित होने वाले ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट यानि कि GATE 2022 परीक्षा का पूरा शेड्यूल IIT खड़गपुर ने जारी कर दिया है। आईआईटी खड़गपुर की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर उम्मीदवार पूरा एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं। इस शेड्यूल में परीक्षा की तारीख दिन और समय और रिजल्ट समेत पूरी जानकारी दी हुई है।

GATE exam 2022 schedule

GATE 2022 परीक्षा का पूरा शेड्यूल

- गेट परीक्षा 2022 की शुरुआत 5 फरवरी से होगी और 13 फरवरी तक परीक्षा का आयोजन होगा। IIT खड़गपुर ने सभी विविध गतिविधियों के लिए एक दिन आवंटित किया है। इसमें मुख्य रूप से परीक्षा केंद्र तैयार करना शामिल होगा। हालांकि, इस दौरान अगर कोई उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर जाना चाहता है तो उन्हें ऐसा करने की अनुमति है।

- इससे पहले 3 जनवरी 2022 को परीक्षा के एडमिटा कार्ड जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर ही जारी होंगे।

- गेट परीक्षा 5,6,12 और 13 फरवरी को आयोजित होगी और ये परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड होगी। साथ ही परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी तो वहीं दूसरी शिफ्ट 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी।

किस तारीख को कौन सी परीक्षा

- 4 फरवरी को मिसलेनियस एक्टिविटीज का पेपर होगा और इसकी टाइमिंग दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

- इसके बाद 5 फरवरी, 2022 को सीएस एंड बीएम का पेपर (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे) तक और ईई और एमए का पेपर (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)

- 6 फरवरी 2022 को ईसी, ईएस, एसटी, एनएम, एमटी और एमएन का पेपर (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा)। इसके बाद सीवाई, सीएच, पीआई, एक्सएच, आईएन, एजी, सीजी और टीएफ और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

- 11 फरवरी को मिसलेनियस एक्टिविटीज (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक)

- 12 फरवरी 2022 को सीई-1, बीटी, पीएच और ईवाई का पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। इसके बाद सीई-2, एक्सई और एक्सएल (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)

- 13 फरवरी 2022 को एमई-1, पीई और एआर; एमई-2, जीई और एई (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)

GATE 2022 परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे यहां साझा किए गए सीधे लिंक से देख सकते हैं।

Comments
English summary
IIT Kharagpur releases GATE 2022 Exam Schedule
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X