IIM CAT 2022 Answer Key हुई जारी , ऐसे करें डाउनलोड
IIM CAT 2022 आंसर की आज जारी हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं।
IIM CAT 2022 Answer Key: भारतीय प्रबंधन संस्थान ने IIM CAT 2022 की आंसर की जारी कर दी है। जिस भी उम्मीदवार ने कॉमन एडमिशन टेस्ट दिया है, वे अपनी आंसर की देख सकते हैं। आंसर की देखने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपनी आंसर की डाउलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारो को बता दें कि कॉमन एडमिशन टेस्ट की परीक्षा 27 नवंबर 2022 को शुरू हुई थी। आसंर की के संबंध में आपत्ति दर्ज करवाने का समय 1 दिसंबर 2022 से 4 दिसंबर 2022 तक है। उम्मीदवार आपत्ति ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर दर्ज करवा सकते हैं। कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए लगभग 2 लाख 55 हजार रुपये उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 2 लाख 22 हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया है। CAT 2022 answer key: जल्द ही होने वाली है जारी, जानें पूरी डिटेल
IIM CAT 2022 Answer Key: ऐसे देखें आंसर की
- आईआईएम कैट की आधिकारिक साइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध आईआईएम कैट 2022 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।