GUJCET Result 2020: गुजरात CET का रिजल्ट हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
नई दिल्ली। गुजरात सामान्य पात्रता परीक्षा, जीयूजेसीईटी 2020 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। गुजरात स्कूल एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे थे, वह आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार खबर में बताए गए आसान चरण की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा इस खबर में नीचे रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है। मार्कशीट की बात करें तो इसे जीयूजेसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक महीने बाद जारी कर दिया जाएगा।
जीयूजेसीईटी 2020: गुजरात CET का रिजल्ट कैसे देखें-
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा।
- इसके बाद यहां दिखाई दे रहे 'GUJCET Result 2020' लिंक पर क्लिक करें।
- अब कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, उसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपका जीयूजेसीईटी रिजल्ट 2020 स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- उम्मीदवार चाहें रिजल्ट चेक करने के बाद इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
इससे पहले गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड, जीएसईबी ने गुजरात सामान्य पात्रता परीक्षा की आंसर-की अपनी आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जारी की थी। आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'मार्कशीट जारी होने की तारीख जल्द घोषित कर दी जाएगा। जो उम्मीदवार जीयूजेसीईटी 2020 की आंसर-की चाहते है, उन्हें स्कोरकार्ड की कॉपी डाउनलोड करनी चाहिए और उस कॉपी को भविष्य की सुविधा के लिए अपने पास रखना चाहिए।' आधिकारिक वेबसाइट पर जाने और गुजरात सीईटी का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
HSSC Clerk Result 2019: एचएसएससी क्लर्क का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां चेक करें