क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

GATE 2021: आज जारी होगा गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड

Google Oneindia News

नई दिल्ली। Gate 2021 Admit Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- बॉम्बे (आईआईटी-बॉम्बे) शुक्रवार को गेट 2021 परीक्षा के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने गेट 2021 के लिए आवेदन किया था, वह ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईआईटी-बॉम्बे गेट 2021 प्रवेश परीक्षा का आयोजन फरवरी 5,6, 7,12,13 और 14, 2021 को करेगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। वहीं गेट 2021 परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च, 2021 में जारी किया जाएगा।

 gate 2021, gate 2021 admit card, gate admit card, iit bombay, gate iit bombay, gate, gate iitb ac in, gate admit card 2021, exam, exams, gate, iit, admit card, गेट परीक्षा, गेट, परीक्षा, आईआईटी, बॉम्बे, आईआईटी बॉम्बे

गेट 2021 परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले गेट 2021 की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे गेट 2021 एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब गेट 2021 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज कर लॉगइन करें।
  • इसके बाद आप अपना गेट 2021 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • भविष्य की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।

इस साल गेट में जो बड़े बदलाव किए हैं, उनमें से एक ये है कि साइंस और इंजीनियरिंग के उम्मीदवारों के साथ ही ह्यूमैनिटीज बैकग्राउंड के छात्र भी परीक्षा दे सकते हैं। जो दो विषय जोड़े गए हैं- वह हैं पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग एवं ह्यूमैनिटीज और सामाजिक विज्ञान। जिसके बाद कुल विषयों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। इसके साथ ही पात्रता मापदंड को भी पहले से कम करके इस साल न्यूनमत 10+2+4 से 10+2+3 कर दिया गया है। इसका मतलब ये हुआ कि जो उम्मीदवार अभी अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के तीसरे साल में हैं, वह गेट 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे उन्हें अपने अंकों में सुधार करने के लिए एक और साल का अवसर मिल गया है।

AAI Recruitment 2021: एएआई में अप्रेंटिस के 180 पदों पर निकली नौकरी, यहां जानिए पूरी डिटेल

Comments
English summary
gate 2021 exam admit card will release today know how to check and download
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X