क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सिपाही भर्ती-2015 में 11516 महिलाओं का चयन परिणाम रद्द, फिर से जारी होगा रिजल्ट

By Rajeevkumar Singh
Google Oneindia News

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती-2015 के तहत चयनित 11516 महिलाओ का चयन परिणाम रद्द कर दिया है। बोर्ड ने कट ऑफ अंक के मूल्यांकन में गड़बड़ी पाए जाने पर यह निर्णय लिया है और अब कट ऑफ मार्क्स के पुनर्मूल्यांकन के बाद नया परिणाम जारी किया जायेगा।

Female constables recruitment result cancelled in Allahabad

क्या है मामला
2015 में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 34716 पदों पर सिपाही भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी जिसमें 23200 पुरुष सिपाही के लिये जबकि 11516 पद महिला कॉन्स्टेबल के लिये थे। इसका रिजल्ट 15 मई को जारी किया गया तो महिला अभ्यार्थियों ने रिजल्ट पर आपत्ति जताई थी। आपत्ति में बताया गया कि महिला कॉन्स्टेबल के कट ऑफ मार्क्स के मूल्यांकन में गड़बड़ी हुई है। इसके चलते पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन सामान्य वर्ग में हो गया और बोर्ड द्वारा जारी कट ऑफ मार्क्स से अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी भी चयन से वंचित रह गए।

अब नये सिरे से रिजल्ट
महिला अभ्यार्थियों की शिकायत के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती-2015 के तहत चयनित 11516 महिलाओं का चयन परिणाम रद्द कर दिया है। हलांकि परिणाम रद्द करने से पहले बोर्ड द्वारा आंतरिक जांच हुई जिसमे आपत्तियां सही पाई गई और इसी आधार पर बोर्ड ने पुलिस महिला आरक्षी और पीएसी आरक्षी के चयन परिणाम को निरस्त कर दिया है। अब नये सिरे से फिर परिणाम जारी होगा।

पुरूष भर्ती में नहीं है बदलाव
सिपाही भर्ती 2015 के तहत 34716 पदों के लिए 15 मई को चयन परिणाम घोषित किया गया था। जिसमे चयनित 23200 कॉन्स्टेबल का कोई विवाद सामने नहीं आया है।। केवल महिला सिपाहियों की ही आपत्ति पर एक्शन हुआ है। बता दें कि इस भर्ती में पीएसी आरक्षी महिला के 5716 पद और पुलिस आरक्षी महिला के 5800 पद पर चयन हुआ था।

Comments
English summary
Female constables recruitment result cancelled in Allahabad
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X