DU admissions 2022 में खाली बची सीटों की लिस्ट 4 नवंबर को होगी जारी, जानें पूरी डिटेल
DU admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय आज यानी 4 नवंबर को डीयू एडमिशन के दूसरे में आवंटन में बची सीटों की लिस्ट जारी करेगी। लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। लिस्ट में किस कॉलेज में कितनी
DU admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय आज यानी 4 नवंबर को डीयू एडमिशन के दूसरे में आवंटन में बची सीटों की लिस्ट जारी करेगी। लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। लिस्ट में किस कॉलेज में कितनी सीट खाली हैं और कौम से कोर्स में कितनी बची हैं इस के संबंध में लिस्ट जारी की जाएगी। बता दें कि 5 से 7 नवंबर तक डीयू यूजी मिड-एंट्री के विकल्प विकल्प और विंडो टू री-ऑर्डर उच्च प्राथमिकताएं उपलब्ध करने का समय दिया जाएगा। इस के बाद डीयू 10 नवंबर 2022 को अपनी मेरिट लिस्ट जारी करेगा।
DU Admissions 2022: स्टेट बोर्ड से छात्रों को इस साल कम मिला एडमिशन, जानिए क्या है वजह?
11 और 13 नवंबर 2022 के बीच सीटों के आवंट का समय दिया जाएगा। इसके बाद 15 नवंबर 2022 तक एडमिशन फीस जमा करवा के एडमिशन पूरा करना होगा। इस प्रकार पूरा एक फेज फिर एडमिशन का खत्म हो जाएगा। डीयू रिक्त सीट आवंटन घोषणाओं का पहला दौर जारी होने के बाद 17, 18,19 नवंबर 2022 के बीच उम्मीदवार खाली स्पॉट आवंटन चरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सीट आवंटन के दूसरे दौर में, 15,200 से अधिक उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों में प्रवेश दिया गया था। उनमें से 9,439 को प्रारंभिक प्रवेश दौर में सीटें मिलीं और बाद में उन्हें दूसरी मेरिट सूची में कॉलेज और उनकी पसंद के पाठ्यक्रम में पदोन्नत किया गया।