DU Admission 2022:दूसरे चरण में 8133 सीटों का हुआ आवंटन, जानें डिटेल
दिल्ली विश्वविद्यालय में UG एडमिशन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। एडमिशन के इस चरण में काफी छात्रों ने एडमिशन ले लिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरे चरण की शुरूआ 25 सितंबर 2022 से हुई थी। दूसरे चरण में 8133 नए आवेदन
DU Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय में UG एडमिशन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। एडमिशन के इस चरण में काफी छात्रों ने एडमिशन ले लिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरे चरण की शुरूआ 25 सितंबर 2022 से हुई थी। दूसरे चरण में 8133 नए आवेदन करने वाले छात्रों को सीटों का आवंटन हुआ है। दिल्ली विश्वविद्यालय में UG एडमिशन के पहले चरण में 11,649 छात्रों को सीटें दी गई थी। 11,649 छात्रों को उनकी पसंद का कोर्स वा कॉलेज अपग्रेड किया गया था।
उम्मीदावारों को बता दें कि 25 अक्टूबर 2022 को डीयू के सीट आवंटन का पहला चरण खत्म हुआ था। पहला चरण में 59,100 उम्मीदावारों ने एडमिशन लिया था। पहला चरण खत्म होने के बाद ही एडमिशन का दूसरा चरण शुरू हुआ है। उम्मीदवारों को अपग्रेड का विकल्प चुनने और अपनी प्राथमिकताओं को फिर से व्यवस्थित करने के लिए दो दिन का समय दिया गया था। डीयू के एक अधिकारी के अनुसार, लगभग 60 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपनी उच्च 'कार्यक्रम+कॉलेज संयोजन' प्रिफ्रेनश अपग्रेड करने का विकल्प चुना था। 59,100 उम्मीदवारों में से 25 प्रतिशत से अधिक ने उम्मीदावारों ने अपनी सीटों को फ्रीज कर दिया था।