DSSSB Exam 2021: डीएसएसएसबी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा को किया स्थगित
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने सहायक ग्रेड 1, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी), स्टेनोग्राफर (हिंदी), सहायक अभियंता, अहलमद के पद पर भर्ती के लिए होने वाली टियर 1 परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
नई दिल्ली, 6 मई। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सहायक ग्रेड 1, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी), स्टेनोग्राफर (हिंदी), सहायक अभियंता, अहलमद के पद पर भर्ती के लिए होने वाली टियर 1 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। जो परीक्षार्थी इस परीक्षा को देने वाले थे वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा के स्थगन से संबंधित नोटिस चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा 12 से 27 मई के बीच होनी थी।
परिक्षा के स्थगन से संबंधित नोटिफिकेशन में कहा गया है कि, 'प्रशासनिक कारणों की वजह से पद कोड 37/20, 06/20, 03/20, 07/20, और 40/20 पर होने वाली परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। यब परीक्षा 12 से 27 मई के बीच होनी थी।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के कारण सरकार ने लिया मई 2021 सत्र की जेईई मेन परीक्षा स्थगित करने का फैसला
ऐसे
करें
चेक
1.
आधिकारिक
वेबसाइट
dsssb.delhi.gov.in.
पर
जाएं।
2. होम पेज पर What's New सेक्शन पर जाकर "Online examinations scheduled w.e.f. 12.05.2021 to 27.05.2021 are hereby deferred till further order" पर क्लिक करें।
3. इसके बाद स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगी।
4. भविष्य की जरूरत के लिए नोटिस को सेव कर लें।