Delhi University admissions 2022: 80000 सीटों में से 50000 सीटों को छात्रों ने किया स्वीकार, जानें डिटेल
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई सीटों के आवंटन को 50,000 छात्रों ने स्विकार किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने 19 अक्टूबर 2022 को 80,000 ग्रेजुएशन कोर्स के लिए सिटों के आवंटन की लिस्ट जारी कर दी गई थी। जिसमें से 50,
Delhi University admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई सीटों के आवंटन को 50,000 छात्रों ने स्वीकार किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने 19 अक्टूबर 2022 को 80,000 ग्रेजुएशन कोर्स के लिए सिटों के आवंटन की लिस्ट जारी कर दी गई थी। जिसमें से 50,000 छात्रों ने स्विकार किया है। छात्रों के पास सीटों के आवंटन को स्विकार करने के लिए 3 दिन का समय है। छात्र 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक के बीच में आवंटन को स्विकार कर सकते हैं। सीटों के आवंटन को लेकर डीन ऑफ एडमिशन हनीत गांधी ने कहा, "विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों में 80,164 सीटें आवंटित कीं। गुरुवार सुबह 10 बजे तक 49,620 उम्मीदवारों ने उन्हें आवंटित सीटों को स्वीकार कर लिया था।"
Bastariya Battallion के लिए भर्ती अभियान शुरू, इन तीन जिलों के युवा होंगे CRPF में शामिल
छात्रों को बता दें कि 12 सितंबर को, विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के तहत अपनी प्रवेश-सह-आवंटन नीति जारी की थी। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पिछलें महीने 70,000 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की थी। इस साल, विश्वविद्यालय छात्रों को उनके कक्षा 12 के अंकों के बजाय उनके कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के अंकों के आधार पर प्रवेश दे रहा है। प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है।