DSSSB Recruitment 2021: दिल्ली सरकार ने 7236 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, जानें पूरी प्रोसेस
दिल्ली सरकार ने अध्यापक, क्लर्क, पटवारी और जूनियर सचिवालय जैसे 7236 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
नई दिल्ली, 13 मई। दिल्ली सरकार ने अध्यापक, क्लर्क, पटवारी और जूनियर सचिवालय जैसे 7236 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। पदों की विस्तृत जानकारी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in. पर दी गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र 25 मई से उपलब्ध करा दिए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जून है।
नौकरी
विवरण
पात्रता
मापदंड
दिल्ली
सरकार
ने
जो
कुल
वैकेंसी
निकाली
हैं
उनमें
से
6,886
भर्ती
अध्यापक
के
पदों
होंगी,
जिनमें
से
120
भर्ती
नई
दिल्ली
नगरपालिका
परिषद
में
अध्यापकों
के
खाली
पदों
पर
होगी
और
बाकी
अध्यापकों
का
चयन
शिक्षा
निदेशालय
में
रिक्त
पदों
के
लिए
किया
जाएगा।
यह भी पढ़ें: कोरोना योद्धा बनेंगे MBBS अंतिम वर्ष के छात्र, 100 दिन ड्यूटी करने वालों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता
वहीं, दिल्ली नगर निगम में जूनियर सचिवालय के 278 पद भरे जाएंगे। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड में प्रधान क्लर्क के 12 और पटवारी के 10 पद भरे जाएंगे। इन भर्तियों के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग में काउंसलर के 50 पद भरे जाएंगे।
शिक्षक भर्ती के बारे में अधिसूचना में कहा गया है कि शिक्षक के पदों पर संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत अध्यापक 5 वर्ष की अधिकतम अवधि तक ऊपरी आयु सीमा में एक बार की छूट के लिए पात्र होंगे। आयु में छूट की सीमा अनुबंध के आधार पर विभाग में बिताए गए वर्षों की संख्या के आधार पर होगी, उन्होंने एक विशेष शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 120 दिनों के लिए काम किया हो।