क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

केंद्र सरकार अगले साल तक लाएगी 2 लाख 80 हजार नई नौकरियां

2018 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या 35.67 लाख होने का अनुमान है जो 2016 की 32.84 लाख संख्या के मुकाबले 2.83 लाख अधिक है। ऐसे में 2.83 लाख नई भर्तियां होंगी।

By Rizwan
Google Oneindia News

नई दिल्ली। एक अनुमान के मुताबिक अगले साल (2018) तक केंद्र सरकार करीब 2.83 लाख नई नियुक्तियां करेगी। सरकार के बीते हफ्ते पेश बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ये अनुमान जताया है। बजट दस्तावेज के अनुसार 2018 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या 35.67 लाख होने का अनुमान है जो 2016 की 32.84 लाख संख्या के मुकाबले 2.83 लाख अधिक है। ऐसे में 2.83 लाख नई भर्तियां होंगी।

केंद्र सरकार अगले साल तक लाएगी 2 लाख 80 हजार नई नौकरियां

एनडीटीवी के मुताबिक, गृह मंत्रालय 2018 में अपने कर्मचारियों की संख्या से बढ़ाकर 24,778 करेगा। वहीं अगले पुलिस विभागों में करीब 1.06 लाख भर्तियां की जाएंगी ताकि इनकी संख्या को बढ़ाकर 11,13,689 तक पहुंचाया जा सके। 2016 के आंकड़ों के अनुसार केंद्र सरकार के तहत विभिन्न पुलिस विभागों में कुल कर्मचारी संख्या 10,07,366 है। विदेश मंत्रालय भी 2109 नई भर्तियां कर सकता है। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में भी 2,027 नौकरियां सृजित होने का अनुमान है।

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का जोर रोजगार के बजाय युवाओं को अधिक रोजगारपरक बनाने पर है। इसलिए कौशल विकास मंत्रालय का भी गठन किया गया है। यह अधिक युवाओं को उद्यमी बनाएगा और बदलती जरूरतों के हिसाब से उन्हें नौकरी के लिए तैयार करेगा।

7 साल बाद दिल्ली विश्विद्यालय करने जा रहा हैं 378 पदों पर भर्ती, 16 फरवरी आखिरी तारीख7 साल बाद दिल्ली विश्विद्यालय करने जा रहा हैं 378 पदों पर भर्ती, 16 फरवरी आखिरी तारीख

English summary
Central Government Jobs Seen Rising By 2.8 Lakh in 2018
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X