BPSC AE Mains Result 2020: बीपीएससी एई सिविल और मैकेनिकल मेन्स रिजल्ट जारी, यहां चेक करें
नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी एई मेन्स रिजल्ट 2020 (BPSC AE Mains Result 2020) घोषित कर दिया है। बीपीएससी ने सिविल और मैकेनिकल विषयों के लिए रिजल्ट जारी किया है। जो उम्मीदवार बीपीएससी एई मेन्स परीक्षा 2019 के लिए उपस्थित हुए थे, वह बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (BPSC AE Mains Result 2020) देख सकते हैं। आप चाहें तो इसी पेज पर नीचे डायरेक्ट लिंक दिए गए हैं, वहां से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बीपीएससी एई मेन्स लिखित परीक्षा 5 से 9 अगस्त, 2019 तक आयोजित की गई थी। कुल 288 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसमें से 271 मैकेनिकल स्ट्रीम में और 17 सिविल स्ट्रीम में हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान चरणों का पालन करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बीपीएससी एई मेन्स रिजल्ट 2020 ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया (How To Check BPSC AE Mains Result 2020 Online)-
- सबसे पहले BPSC की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिए गए सिविल और मैकेनिकल लिंक के लिए BPSC AE Mains Result 2020 पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पीडीएफ पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को रिजल्ट देखना होगा।
- फिर आप पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
- भविष्य की सुविधा के लिए उसकी हार्ड कॉपी भी जरूर रख लें।
- जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।
- साक्षात्कार की तारीखों की घोषणा आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द की जाएगी।
- उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस भर्ती अभियान में मैकेनिकल स्ट्रीम में 102 पद और आयोग में सिविल स्ट्रीम में 6 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
- BPSC AE Civil Result 2020 देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- BPSC AE Mechanical Result 2020 देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
कोविड-19 के बीच साइबर सुरक्षा की ओर बढ़ा कंपनियों का ध्यान, ऐसे पेशेवरों की मांग बढ़ी