Bihar Board 10th Result: जारी हुआ 10वीं का रिजल्ट, देखिए टॉपर्स की लिस्ट
Bihar Board 10th result 2022 पटना। बिहार बोर्ड मैट्रिक के परिणाम घोषित कर दिया गया है।परिणाम आधिकारिक तौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए गए, जिसमें शिक्षा मंत्री उपस्थित थे। जारी हुए परिणाम में इस साल कुल 79.88 फीसदी पास स्टूडेंट्स पास हुए है। वहीं पहली बार टॉपर को 97 फीसदी अंक आया है। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गईं।

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2022 के आज जारी टॅापर 10 की सूची में कुल 47 स्टूडेंट्स ने स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में पहले स्थान पर 487 अंकों के साथ रामायणी रॅाय हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 486 अंकों के साथ सानिया कुमारी और विवेक कुमार ठाकुर हैं। तीसरे नंबर पर 485 अंकों के साथ प्रज्ञा कुमारी हैं। चौथे स्थान पर 484 अंकों के साथ निर्जला कुमारी हैं। वहीं पांचवें स्थान पर 483 अंकों के साथ अनुराग कुमार, सुसेन कुमार, निखिल कुमार हैं।
बता दें कि इस बार कुल 16 लाख 11 हजार 99 स्टूडेंट्स परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। जिसमें से 5 लाख 20 हजार 179 छात्र थे। वहीं 7 लाख 90 हजार 920 छात्राएं थीं। इस बार फर्स्ट डिवीजन से 4 लाख 24 हजार 597 छात्र पास हुए हैं। वहीं सेकेंड डिवीजन से 3 लाख 47 हजार 637 और थर्ड डिवीजन से 3 लाख 47 हजार 637 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कुल 12 लाख 86 हजार971 स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जिसमें 6,78,110 छात्र और 6,08,861 छात्राएं हैं।
बता दें कि पहले दोपहर एक बजे रिजल्ट जारी होने वाला था। लेकिन फिर किसी वजह से समय तीन बजे कर दिया गया था। रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर प्रकाशित किया गया है। इस खबर की पुष्टि बुधवार को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने संजय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव और बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की उपस्थिति में की। इस साल करीब 17 लाख छात्र बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे।
छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से कक्षा 10 के लिए बीएसईबी परिणाम 2022 देख सकते हैं। बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बीएसईबी 10वीं परिणाम लिंक को सक्रिय करने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ मिनट बाद ही biharboardonline.bihar.gov.in पर मार्कशीट डाउनलोडिंग लिंक एक्टिवेट हो जाएगा।
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट: ऑनलाइन कैसे चेक करें स्कोरकार्ड
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट--biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
'बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
अपना बीएसईबी 10वीं स्कोरकार्ड सबमिट करें और डाउनलोड करें।
बीएसईबी मैट्रिक का परिणाम: अगर कोई छात्र फेल हो जाता है तो क्या होगा?
यदि कोई छात्र न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत को पूरा नहीं करता है या किसी विषय में फेल हो जाता है, तो उन्हें उस विषय के लिए फिर से उपस्थित होना होगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 के बीच राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में हुई थी।