यूपी सरकार का बड़ा ऐलान- बिना इंटरव्यू 4000 लेखपालों की होगी भर्ती, जल्दी करें आवेदन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। जी हां यूपी सरकार 4000 लेखपालों की भर्ती की तैयारी में है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस भर्ती में इंटरव्यू का कोई झंझट नहीं होगा। सिर्फ लिखित परीक्षा से यह भर्ती होगी। राजस्व परिषद नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रक्रियाएं शुरु हो जाएंगी।
राजस्व परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में इस समय लेखपालों के करीब 3000 पद खाली हैं। लेखपालों को पदोन्नति का ज्यादा अवसर देने के लिए राजस्व निरीक्षक की भर्ती में सीधी भर्ती की व्यवस्था खत्म की जा चुकी है। अब राजस्व निरीक्षक के सभी पद पदोन्नति से ही भरे जाएंगे। करीब 1000 लेखपाल दिसंबर तक राजस्व निरीक्षक बन जाएंगे। इससे करीब 1000 पद और खाली हो जाएंगे। इस तरह लेखपाल के 4000 पद भर्ती के लिए उपलब्ध होंगे।