Infographics ओपीनियन पोल्स का पोल: मध्य प्रदेश में बीजेपी को फिर मिलेगी सत्ता

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के साथ ही सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। खास तौर से बीजेपी शासित तीन राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस बार मतदाता किस पर भरोसा जताएंगे इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। चुनाव के ऐलान के साथ ही कुछ एजेंसियों और समाचार चैनलों ने मिलकर इन चुनावी राज्यों में ओपीनियन पोल किया है। सी वोटर, आईईटेक ग्रुप और टाइम्स नाऊ के ओपीनियन पोल के आंकड़ों का औसत निकालते हुए पोल ऑफ ओपिनियन पोल सामने आया है। इसमें जो आंकड़ें सामने आए हैं उसके मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी के लिए अच्छी खबर है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। यहां किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत है। पोल ऑफ ओपिनियन पोल्स के आंकड़ों को देखें तो यहां बीजेपी को 126 सीटें आने की उम्मीद जताई गई है, यानी बहुमत से 10 सीटें ज्यादा। इसका सीधा मतलब है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता में एक बार फिर से वापसी कर रही है। वहीं कांग्रेस के खाते में 97 सीटें और अन्य को 7 सीटें जाती दिख रही हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर से शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बनते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications