Infographics ओपीनियन पोल्स का पोल: राजस्थान में बीजेपी को लग सकता है झटका

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के साथ ही सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। इन चुनावी राज्यों को लेकर ओपीनियन पोल सामने आए हैं। सी वोटर, आईईटेक ग्रुप और टाइम्स नाऊ के ओपीनियन पोल के आंकड़ों का औसत निकालते हुए पोल ऑफ ओपिनियन पोल किया गया है। राजस्थान की बात करें तो यहां विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं। जिसमें किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 101 सीटें लेकर आना जरूरी है।
यहां सी-वोटर और टाइम्स नाउ के ओपिनियन पोल के आंकड़ों के औसत के आधार पोल ऑफ ओपिनियन पोल्स में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है। कांग्रेस को इसमें 129 सीटें जाती नजर आ रही है, जबकि सत्ताधारी बीजेपी 63 सीटों पर ठहरती दिख रही है। अन्य के खाते में 8 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है। इन आंकड़ों के साफ नजर आ रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में एंट्री कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications