Infographics: ओपीनियन पोल्स के पोल में बीजेपी को छत्तीसगढ़ में लग सकता है झटका

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के साथ ही सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। इन चुनावी राज्यों को लेकर ओपीनियन पोल सामने आए हैं। सी वोटर, आईईटेक ग्रुप और टाइम्स नाऊ के ओपीनियन पोल के आंकड़ों का औसत निकालते हुए पोल ऑफ ओपिनियन पोल किया गया है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो पोल ऑफ ओपिनियन पोल्स में यहां भी बीजेपी सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है।
सी-वोटर, आईईटेक ग्रुप और टाइम्स नाउ के आंकड़ों का औसत निकालें तो प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है। कांग्रेस के खाते में 47 सीटें जाती दिख रही हैं, जबकि बीजेपी 39 सीटों पर रुकती नजर आ रही है। अन्य के खाते में 4 सीटें जाने का अनुमान है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें और बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 46 सीटें लाना बेहद जरूरी है। ऐसे में पोल ऑफ ओपिनियन पोल्स के मुताबिक कांग्रेस पार्टी 47 सीटों के साथ सत्ता में काबिज हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications