Infographics ओपीनियन पोल्स का पोल: तेलंगाना में KCR की फिर होगी वापसी

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के साथ ही सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। इन चुनावी राज्यों को लेकर ओपीनियन पोल सामने आए हैं। बात करें तो तेलंगाना की विधानसभा की कुल 119 सीटें हैं। किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 60 सीटों की जरूरत होती है। तेलंगाना में द टीम फ्लैश और वीडीए एसोसिएट्स ने ओपिनियन पोल किए हैं। उनके आंकड़ों का औसत निकाल कर पोल ऑफ ओपिनियन पोल्स किया गया।
पोल ऑफ ओपिनियन पोल्स में जो बड़ी बात निकल कर सामने आई है उसके मुताबिक टीआरएस 85 सीटें हासिल करके एक बार फिर से सत्ता में वापसी कर रही है। कांग्रेस को यहां 18 सीटें आने की संभावना जताई गई है। AIMIM को 7, बीजेपी के खाते में 5 और अन्य के खाते में 4 सीटें जाने की बात कही गई है। इन आंकड़ों के मुताबिक तेलंगाना में एक बार फिर के चंद्रशेखर राव की सत्ता में वापसी में हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications