Infographics: कभी छत्तीसगढ़ था कांग्रेस के साथ
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बज चुका है। यहां दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को मतदान होना है। मुख्य मुकाबला इस बार भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही है लेकिन बीएसपी और अजीत जोगी की छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का गठजोड़ कुछ समीकरण बिगाड़ सकता है। पिछले 15 साल से छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार है और कांग्रेस इस बार वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है। लेकिन कांग्रेस के लिए यहां हमेशा ऐसे हालात नहीं थे। सन 2000 से पहले जब छत्तीसगढ़ अविभाजित मध्यप्रदेश का हिस्सा था तो ये कांग्रेस का गढ़ था और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में छत्तीसगढ़ अहम भूमिका निभाता था। जैसे ही मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ अलग हुआ, कांग्रेस पार्टी ऐसे कमजोर पड़ी की वो राज्य में 15 साल बाद भी सत्ता के लिए संघर्षरत ही दिखाई दे रही है। लगातार तीन चुनावों में कांग्रेस की हार हुई, अंतर ज्यादा नहीं रहा लेकिन पार्टी सत्ता में वापसी नहीं कर पाई।

ये भी पढ़ें:- एमपी में जीत के सर्वे भी बीजेपी नेताओं के चेहरों पर नहीं ला पा रहे मुस्कान, ये है चिंता की असल वजह












Click it and Unblock the Notifications