अमेरिका के बाद दूसरा सर्वाधिक कोरोना केस वाला देश बना भारत
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बात अगर सिर्फ पिछले 24 घंटों की करें तो कोरोना वायरस संक्रमण के 25,152 नए मामले सामने आए हैं जबकि 347 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। भारत में संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ पार होने में 325 दिन लगे हैं। भारत दुनिया का दूसरा देश है जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ के पार चली गई है। पहला देश अमरीका है। भारत में कोरोना के कुल मामले 1,00,04,599 रिकॉर्ड किए गए हैं।

भारत में ऐसे बढ़े कोरोना के मामले
- 10 जुलाई-10 लाख
- 6 अगस्त-20 लाख
- 22 अगस्त-30 लाख
- 4 सितंबर-40 लाख
- 15 सितंबर-50 लाख
- 27 सितंबर-60 लाख
- 10 अक्टूबर-70 लाख
- 28 अक्टूबर-80 लाख
- 19 नवंबर-90 लाख
- 19 दिसंबर-1 करोड़ का आंकड़ा पार

कोरोना से अन्य देशों के हाल
- अमेरिका: 17,885,299 केस और 320,825 मौत
- ब्राजील: 7,163,912 केस और 185,687 मौत
- रूस: 2,791,220 केस और 49,762 मौत
- फ्रांस: 2,442,990 केस और 60,229 मौत
- यूके: 1,977,167 केस और 66,541 मौत

कोरोना से भारत में हुई सबसे कम मौत
- अमेरिका -18 प्रतिशत
- इटली- 5.52 प्रतिशत
- इरान- 4.68 प्रतिशत
- यूके- 3.42 प्रतिशत
- स्पेन- 2.7 प्रतिशत
- ब्राजील- 2.61 प्रतिशत
- फ्रांस- 2.46 प्रतिशत
- पाकिस्तान- 2.02 प्रतिशत
- रूस- 1.80 प्रतिशत
- भारत- 1.45 प्रतिशत












Click it and Unblock the Notifications