Infographics: एक नजर में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के आंकड़ें
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम के साथ-साथ तेलंगाना में भी विधानसभा चुनाव होंगे। छत्तीसगढ़ में दो चरण में चुनाव होगा। सबसे पहले नक्सली प्रभावित इलाके में 12 नवंबर को वोटिंग होगी। उसके बाद बाकी बचे हुए इलाके में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान होगा। नोटिफिकेशन : 16 अक्टूबर । नॉमिनेशन की आखिरी तारीख : 23 अक्टूबर । नॉमिनेशन की स्क्रूटनी : 24 अक्टूबर। नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख : 26 अक्टूबर। वोटिंग : 12 नवंबर । कुल सीटें : 18 । वहीं दूसरे चरण में कुल 72 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण के लिए नोटिफिकेशन : 26 अक्टूबर। नॉमिनेशन की आखिरी तारीख : 2 नवंबर। नॉमिनेशन की स्क्रूटनी : 3 नवंबर। नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख : 5 नवंबर। वोटिंग : 20 नवंबर।














Click it and Unblock the Notifications