Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खाद्य सुरक्षा बिल अगर पैसे की बर्बादी है तो हम करेंगे: राहुल गांधी

नई दिल्ली| कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव राहुल गांधी ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा विधेयक के बारे में कुछ लोग कह रहे हैं कि यह पैसे की बर्बादी है, भले ही यह बर्बादी हो तो भी हम यह करेंगे। उन्‍होने क‍हा कि विकास आधारित कानून बनाना विकास की गारंटी है। यह बिल पास हो जाने से कोई भूखा नहीं रहेगा। संप्रग ने पिछले दस सालों में विकास के प्रतिमान बदल दिये हैं। हम उनके सपने साकार करना चाहते हैं जो कि बेहद कड़ी मेहनत करते हैं।

राहुल का कहना है कि हम चाहते हैं कि देश के गरीब मजबूती से खड़े हो, उन्‍हें उनका हक मिले। इस लिए खाद्य सुरक्षा बिल महत्‍वपूर्ण है। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां इस विधेयक के पक्ष में नहीं थीं। गौरतलब है कि नवंबर के आसपास दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा का चुनाव होना है और मई 2014 में लोकसभा का चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि अधिकार आधारित कानून बनाना विकास की गारंटी देना है और उन्होंने संप्रग सरकार द्वारा पहले पारित किए गए ग्रामीण रोजगार कानून का हवाला दिया।

Rahul Gandhi in Delhi

45 पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को फ्रीहोल्ड अधिकार देने के लिए आयोजित एक समारोह में राहुल गांधी ने , उन्हें बधाई देते हुए उन्होंने कहा छोटी-छोटी आबादी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों द्वारा दिल्ली में आधारभूत संरचना का निर्माण किया गया है।उन्होंने कहा, "कांग्रेस और अन्य पार्टियों में यही अंतर है। हमारा कहना है कि आधारभूत संरचना तैयार की जानी चाहिए, लेकिन जो लोग इसे तैयार करते हैं, उनकी भी मदद की जानी चाहिए। जनता की सरकार का यही मतलब है।" फ्रीहोल्ड अधिकार देने के फैसले का लाभ दिल्ली के 15 लाख लोगों को मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगले 20 सालों में देश में 50 फीसदी आबादी के शहरों में रहने का अनुमान है, जो मामूली बात नहीं है। गांधी ने कहा, "यह साधारण बदलाव नहीं है। आज हमारा देश (जनसंख्या में) दूसरे स्थान पर है। यह पहले स्थान पर आ जाएगा।" उन्होंने कहा कि गांवों से शहरों में लोगों का स्थानांतरण आसान नहीं है। इसलिए शहरों में बदलाव किये जाने चाहिए।

उन्होंने कहा, "लोग गांवों में अपने परिवारों को छोड़ देते हैं। वे अपने सपने को पूरा करने के लिए घनघोर परिश्रम करते हैं। हम उनके सपने को साकार करना चाहते हैं। जो लोग फ्लाईओवर बनाते हैं उनके सपने साकार होने चाहिए।" उन्होंने शीला दीक्षित सरकार की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली में रेल नेटवर्क, सड़क और फ्लाईओवर का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा, "पूरा देश जान रहा है कि आधारभूत संरचना का विकास हो रहा है और यह दिल्ली में हो रहा है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+