KISSING सीन करने में मुझे कोई दिक्कत नहीं, 'हिकअप्स ऐंड हुकअप्स' के बारे में पति को बताया था- लारा दत्ता
लारा दत्ता इन दिनों अपनी 'हिकअप्स ऐंड हुकअप्स' नाम की वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में लारा ने काफी बोल्ड सीन दिए हैं।
मुंबई, 24 नवंबर। लारा दत्ता इन दिनों अपनी 'हिकअप्स ऐंड हुकअप्स' नाम की वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में लारा ने काफी बोल्ड सीन दिए हैं। फिल्म में लारा एक सिंगल मदर की भूमिका में नजर आएंगी। एक इंटरव्यू में लारा दत्ता ने कहा कि ऑनस्क्रीन किसिंग सीन देने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं, और इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने पहले पति से डिस्कस किया था।

ऑनस्क्रीन Kissing सीन देने में मुझे कोई दिक्कत नहीं
हाल ही में एक मीडिया चैनल को दिए साक्षात्कार में लारा ने कहा कि उन्हें ऑनस्क्रिन किसिंग सीन और अंतरंग सीन करने में कोई दिक्कत नहीं होती क्योंकि शूटिंग के दौरान ऐसे सीन करते वक्त तकनीक का इस्तेमाल होता है। उन्होंने कहा कि इंटीमेट सीन को कोरियोग्राफ किया जाता है, ठीक वैसे ही जैसे एक्शन सीन होते हैं। जब आप सेट पर होते हैं तो ये सीन नहीं फिल्माए जाते। स्क्रीन पर जैसा आपको दिखाई देता है। शूटिंग के समय दो अभिनेता ऐसा बिल्कुल भी नहीं करते।

अभिनेत्री के तौर पर सब कुछ करना चाहती हूं मगर भारत में...
लारा दत्ता ने कहा कि एक अभिनेत्री होने के नाते में सभी पहलुओं को तलाशना चाहती हूं, लेकिन भारत में, मैं किसी की पत्नी, किसी की मां, किसी की बेटी और किसी की बहू हूं और इसलिए यहां हम पर कुछ बंदिशें लागू होती हैं या यूं कहूं कि हमें कुछ बंदिशों में काम करना पड़ता है, अमेरिका में ऐसा नहीं है। और जब मैं 'Hiccups and Hookups' जैसे प्रोजेक्ट करती हूं तो हमें थोड़ा सोचना पड़ता है, लेकिन एक अभिनेत्री होने के नाते सोचती हूं कि मैं ऐसा क्यों न करूं। सच कहूं तो ऐसी बहुत कम मेन स्ट्रीम एक्ट्रेस हैं जो ये रोल करेंगी।
Recommended Video

क्या इस सीरीज को लेकर आपने अपने पति से बातचीत की थी
जब लारा से पूछा गया कि क्या आपने 'Hiccups and Hookups' जैसी बोल्ड सीरीज के लिए अपने पति महेश भूपति से बात की थी? इस पर लारा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के बारे में हां करने से पहले उन्होंने अपने पति को अपने किरदार के बारे में बता दिया था, ताकि वह सहजता के साथ इस किरदार को निभा सकें। बता दें कि लारा दत्ता कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित 'Hiccups and Hookups' नाम की वेब सीरीज में नजर आएंगी, जो 26 नवंबर को लॉयन्सगेट प्ले पर रिलीज होगी।
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications