Hindi Diwas 2021: 'हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है', हिंदी दिवस पर इन शायरियों से दें सभी को बधाई

Hindi Diwas 2021: 'हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है', हिंदी दिवस पर इन शायरियों से दें सभी को बधाई

नई दिल्ली, 13 सितंबर: हिंदी दिवस 2021 भारत में हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को अधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। जिसके बाद आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने हिंदी के महत्व समझते हुए 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की। देश में अधिकारिक तौर पर पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था। हिंदी दिवस बोहर राजेंद्र सिंह की जयंती का भी प्रतीक है। उनके प्रयासों का सम्मान करने के लिए, 1949 में उनके 50वें जन्मदिन पर सरकार ने अंग्रेजी के बाद हिंदी को आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप अपनाया था। तो आप भी हिंदी दिवस पर लोगों को इन शायरियों और कोट्स के जरिए बधाई दें।

Hindi Diwas 2021

Recommended Video

      Hindi Diwas 2021: 14 September को क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, जानें इसका इतिहास | वनइंडिया हिंदी

      हिंदी दिवस पर बेस्ट शायरी 2021 (Hindi diwas par shayari 2021)

      - हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा हैं और हम, इसकी शान हैं, दिल हमारा एक हैं और एक हमारे जान हैं। हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

      -हर कण में हैं हिंदी बसी, मेरी मां की इसमें बोली बसी, मेरा मान है हिंदी, मेरी शान है हिंदी। हिंदी दिवस की बधाई।

      - हिंदी दिवस पर हमने ठाना है, लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है, हम सब का अभिमान है हिंदी, भारत देश की शान है हिंदी। हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

      - हिंदी से हिन्दुस्तान है, तभी तो यह देश महान है, निज भाषा की उन्नति के लिए, अपना सब कुछ कुर्बान है। हिंदी दिवस की बधाई।

      -हिंदी मेरा इमान है, हिंदी मेरी पहचान है, हिंदी हूं मैं वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्तान है। हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

      -हिंदी है हमारी राष्ट्रभाषा, हिंदी है हमें बड़ी प्यारी, हिंदी की सुरीली। हमें लगे है हर पल प्यारी।

      - एकता की जान है, हिंदी देश की शान है। हिंदी दिवस की बधाई।

      - भारत के गाव की शान हिंदी, हिन्दुस्तान की शक्ति हिंदी, मेरे हिन्द की जान हिंदी, हर दिन नया वाहन हिंदी। हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

      हिंदी दिवस शायरी ( Hindi diwas ke bare mein shayari )

      - आओ हम हिंदी को अपनाएं, गैरों को परिचय करवाएं, हिंदी वैज्ञानिक भाषा है यह बात सभी को समझाएं, हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

      -वक्ताओं की ताकत भाषा, लेखक का अभिमान हैं भाषा, भाषाओं के शीर्ष पर बैठी मेरी प्यारी हिंदी भाषा।

      हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+