Haj Yatra: भारतीय मुस्लिम 2 साल बाद जा रहे हैं हज यात्रा पर, जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर खर्च तक के बारे में
Haj Yatra 2022: भारतीय मुस्लिम 2 साल बाद जाएंगे हज यात्रा पर, जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर खर्च तक के बारे में सबकुछ
नई दिल्ली, 09 जून: कोरोना महामारी के 2 साल के लॉकडाउन के बाद सऊदी अरब की सरकार ने इस साल विदेशी लोगों को हज यात्रा करने की इजाजत दी है। कोरोना महामारी की वजह से 2020 और 2021 में सऊदी अरब ने विदेशी यात्रियों के हज करने पर रोक लगा दी थी। इस साल वहां की सरकार ने कुछ नियम और शर्तों के साथ हज यात्रा करने की छूट दी है। दो सालों के बाद भारतीय मुस्लिम भी हज यात्रा पर जा रहे हैं। इसी हफ्ते भारत से भी हज यात्रा के लिए विमानें रवाना होने लगी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार की हज यात्रा बाकी सालों के हज यात्रा से महंगी है। आइए जानें हज यात्रा के रजिस्ट्रेशन से लेकर खर्च तक के बारे में सबकुछ ?

भारत से 79 हजार लोग इस साल जा रहे हैं हज यात्रा पर
अल्पसंख्यक मंत्रालय के अनुसार इस साल भारत से कुल 79 हजार 237 लोग हज यात्रा पर जाएंगे। इतने का कोटा सरकार ने अपने पास रखा है। इनमें से 56 हजार 601 सीटें हज कमेटी ऑफ इंडिया के लिए हैं। वहीं 22 हजार 636 सीटें प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स के लिए हैं। बता दें कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की राज्यों में मुस्लिम आबादी के आधार पर सीटों का बटंवारा करती है।
Recommended Video

कौन-कौन लोग जा सकते हैं हज यात्रा पर
- हज यात्रा पर सिर्फ वैसे ही मुस्लिम जा सकते हैं जिनकी उम्र 65 साल से कम होगी। कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए अगर आपका जन्म 10 जुलाई 1957 के बाद हुआ है तो आप हज पर जा सकते हैं।
-हज यात्रा करने वालों लोगों को दोनों वैक्सीन की डोज लगी होनी चाहिए। सऊदी अरब जाने से 72 घंटे पहले कोरोना की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य हैं।
-वहीं यात्रा में 45 साल से ऊपर की महिलाएं बिना किसी पुरुष साथी के भी जा सकती हैं लेकिन उनके साथ 4 अन्य महिला साथी होनी चाहिए।

कैसे करवाए हज यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन?
-बता दें कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिए हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है और उसके बाद उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
-रजिस्ट्रेशन के लिए यात्रियों को सबसे पहले हज कमेटी ऑफ इंडिया की अधिकारिक वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर जाना होता है।
-इस वेबसाइट पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा, जिसमें कुछ दस्तावेज भी मांगे जाते हैं।
-इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म की फीस 300 रुपये हैं।
-फॉर्म भरने के बाद अगर आपका सिलेक्शन हो जाता है तो आपको मैसेज और मेल के जरिए जानकारी दी जाती है।
बता दें कि फिलहाल हज यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन बंद हो चुके हैं।

जानिए कब होती है हज यात्रा
बता दें कि हज यात्रा इस्लामिक कैलेंडर के 12वें महीने जिल हिज्जाह की 8वीं तारीख से 12वीं तारीख के बीच होती है। पूरे हज वाले दिन को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद होती है। हज यात्रा मुसलमानों के लिए बहुत अहम होती है। इसके अलावा मुसलमानों में हज के अलावा एक और यात्रा होती है, जिसे उमराह कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications