Gandhi Jayanti: बापू से प्रेरित हो स्टीव जॉब्स पहनते थे गोल चश्मा, जानें महात्मा गांधी से जुड़ी 10 रोचक बातें
Gandhi Jayanti: स्टीव जॉब्स बापू से प्रेरित होकर पहनते थे गोल चश्मा, महात्मा गांधी से जुड़ी ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर: भारत समेत दुनियाभर में आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। आज दुनिया महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मना रही है। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा और सत्य के रास्ते पर चलते हुए हमारे देश को स्वतंत्रता दिलाई। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक और आध्यात्मिक नेता थे। नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 में दिल्ली में गोली मारकर महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। गांधी जी के निधन के बाद से हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मानाया जाता है। महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो शायद ही आप जानते होंगे।

1. महात्मा गांधी जी का नागरिक अधिकार आंदोलन (सिविल राइट्स आंदोलन) कुल 4 महाद्वीपों और 12 देशों में फैला हुआ था।
2. महात्मा गांधी को 5 बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया था लेकिन उन्हें कभी इस पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया।
3.गांधी जी के निधन के 21 साल बाद ग्रेट ब्रिटेन ने उनके सम्मान में एक डाक टिकट जारी किया था। ग्रेट ब्रिटेन वह देश था जिसके खिलाफ बापू ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी।
4. विश्व के सबसे बड़े इनोवेटर स्टीव जॉब्स महात्मा गांधी के प्रशंसक थे। महात्मा गांधी से प्रेरित होकर और उन्हे श्रद्धांजलि देने के लिए स्टीव जॉब्स गोल चश्मा पहनते थे।
5. भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी 13 बार गिरफ्तार किए गए थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में 17 अनशन किए थे। इसके अलावा गांधी जी लगातार 114 दिन भूखे रहे थे। गांधी जी ने अपने जीवन के 6 साल 5 महीने जेल में बिताए थे।
6. महात्मा गांधी का अंतिम संस्कार के दौरान शव यात्रा 8 किलोमीटर लंबा था।
7. भारत के बाहर दुनियाभर के देशों में 48 सड़कें हैं, जिनका नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया है। वहीं भारत में छोटी-मोटी सड़कों को छोड़ दें, तब भी पूरे देशभर में गांधी जी के सम्मान में 53 बड़ी सड़कें हैं।
8. महात्मा गांधी को 1930 में टाइम मैगजीन ने उस साल का ''मैन ऑफ द ईयर'' घोषित किया था। महात्मा गांधी एक महान लेखक थे। महात्मा गांधी के कलेक्टेड वर्क्स में 50,000 पेज हैं।
9. भारत के तमिलनाडु के मदुरै शहर में 1959 में गांधी स्मारक संग्रहालय की स्थापना की गई थी। इसे गांधी संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है। इसमें एक खून से सना हुआ कपड़ा है, जो महात्मा गांधी ने अपनी हत्या के दिन पहना था, जब नाथूराम गोडसे ने उन्हें गोली मारी थी।
10. जब जवाहरलाल नेहरू आजादी का जश्न मनाने के लिए भाषण दे रहे थे तो उस सभा में महात्मा गांधी जी मौजूद नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications