Fact Check: वर्ल्ड कप में हार के बाद अब फिर से होगा IND vs AUS का फाइनल मैच?
Fact Check: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की हार के बाद क्या सच में फिर से खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच? और क्या ये भी सच है कि विश्व कप ट्रॉफी ऑस्ट्रेलियाई टीम से वापस ले ली जाएगी, इसके अलावा एक दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि अब टूर्नामेंट का निर्णायक मुकाबला तीन मैचों के बाद होगा?
दरअसल, ये सभी वो दावें हैं, जो इन दिनों अलग-अलग सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म छाए हुए हैं, जिन्होंने क्रिकेट फैंस को भ्रम की स्थिति में डाल दिया है, आइए जानते हैं इन दावों में कितनी सच्चाई है?

सोशल मीडिया पर अलग-अलग भ्रामक दावों के साथ वायरल हो रही रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, नियमों के तहत एक टूर्नामेंट मेजबान जो फाइनल हारता है- उसे दो और फाइनल खेलने का अधिकार होगा, जिसमें बेस्ट ऑफ थ्री की सर्वश्रेष्ठ टीम को विजेता को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
दरअसल, ये सच है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा, लेकिन इसका वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार से कोई संबंध नहीं है, ये एक अलग सीरीज है, और इस मैच और वर्ल्ड कप से जुड़े किसी भी दावे को सच न समझें, ये पूरी तरह से भ्रामक है। इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिर से फाइनल खेला जाएगा।
वर्ल्ड कप फाइनल जैसे हाई-वोल्टेज खेल आयोजनों के बाद अक्सर भावनात्मक प्रतिक्रियाएं चरम पर होती हैं, और असत्यापित जानकारी का तेजी से प्रसार होता है, ऐसे समय में इस तरह की किसी भी खबर पर भरोसा न करना ही सबसे बड़ी समझदारी है। वर्ल्ड कप को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आधारहीन दावों को पूरी तरह से खारिज किया जाता है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि वर्ल्ड कप 2023 में हार के बाद अब फिर से होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच
नतीजा
वायरल दावा पूरी तरह से फेक हैं।












Click it and Unblock the Notifications