विराट-अनुष्का के बेटे अकाय की वायरल हुई तस्वीर, मैच के बीच रिवील हुआ चेहरा, जानें क्या है सच
Virat Anushka Son Akaay: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टेस्ट मैच के तीसरे दिन विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। इस खास मौके पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी सपोर्ट करने स्टेडियम में पहुंची। इस बीच कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस दावा कर रहे हैं कि ये कपल के बेटे अकाय की है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली वैसे तो अपने दोनों बच्चों को मीडिया से दूर रखना पसंद करते हैं। अब तक कपल ने एक भी बार अपने बच्चों की सोशल मीडिया पर फोटो शेयर नहीं की है। लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद अनुष्का और विराट के बेटे अकाय की फोटोज सामने आ गई हैं। जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

फोटो में देखा जा सकता है कि अनुष्का बैठी हुई हैं और उनके पीछे एक शख्स गोद में छोटे से बच्चे को थामे खड़ा है। फोटो देख फैंस कह रहे हैं कि कपल का बेटा अकाय पूरी तरह विराट पर गया है। वहीं कुछ ने इसे विराट की कार्बन कॉपी बताया। लेकिन आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये फोटो अकाय की नहीं है। जी हां, कपल ने अब तक सोशल मीडिया पर अपने बेटे की फोटो शेयर नहीं की है।
बता दें कि, इस साल 15 फरवरी को अनुष्का और विराट ने अपने बेटे अकाय के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। एक्ट्रेस अपनी डिलीवरी के लिए लंदन गई थीं। तभी से फैंस उनके बेटे की झलक देखने के लिए काफी बेताब थे। हालांकि कपल ने कोई फोटो साझा नहीं की।
Akaay Kohli Face Reveal During India Vs Australia Test Match !!
— Fardeen_jaani777 (@JaaniFc) November 24, 2024
•#akaay #akaaykohli #Kohli #ViratKohli #INDvAUS #AUSvIND #BGT #bordergavaskartrophy2024 !! pic.twitter.com/sijugvHu9w
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी की थी। इसके बाद साल 2021 में कपल ने अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया। बेटी के जन्म के बाद से अनुष्का शर्मा ने कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बना ली। उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी।
ये भी पढ़ें: Anushka Sharma Diet: कुछ ऐसा है अनुष्का शर्मा का डाइट चार्ट, जान लें क्या खाती हैं एक्ट्रेस












Click it and Unblock the Notifications