Fact Check:क्या सिखों को भारतीय सेना से हटाने को लेकर हुई कैबिनेट की बैठक? जानें सच

नई दिल्ली, 08 जनवरी: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा को लेकर एक कैबिनेट कमेटी की बैठक में सिखों को भारतीय सेना से हटाने पर चर्चा हुई। इस वीडियो में ये दिखाने की कोशिश की जा रही है कि यह बैठक सिख समुदाय के खिलाफ आयोजित की गई थी। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर जांच के दौरान ये पाया गया कि कुछ ट्विटर हैंडल द्वारा एक फेक वीडियो को शेयर किया जा रहा है। पीआईबी ने इस पर सफाई दी है।

Recommended Video

    Fact Check: क्या Sikhs को Indian Army से हटाने को लेकर हुई Cabinet बैठक ? | वनइंडिया हिंदी
    viral video claim that in Cabinet Committee meeting on Security,removal of Sikhs from Indian Army

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कई अकाउंट्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इन अकाउंट से अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि भारतीय सेना से सिख रेजिमेंट को हटाया जा रहा है। इसके साथ किसी ने क्लब हाउस के ऑडियो को जोड़ दिया है जिसमें एक शख्स भारतीय सेना से सिखों को हटाने की बात कर रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी, ग्रहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल समेत आला अधिकारी नजर आ रहे हैं।

    वीडियो में एक अधिकारी को बोलते हुए सुना जा सकता है कि हर एक पंजाबी को निकाल दो। एक बार ये पंजाबी निकल गए तो चीजें बेहतर हो जाएंगी। आर्मी नेशनल डिफेंस से सारे जनरल, सारे सैनिक, टॉप लेवल से बॉटम तक हर एक पंजाबी को निकल दो। अब इस दावे को लेकर पीआईबी ने लोगों को आगाह किया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट किया, 'वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए एक ट्वीट में दावा किया गया कि सुरक्षा पर मंत्रिमंडल समिति की बैठक में सिखों को भारतीय सेना से हटाने का आह्वान किया गया था। दावा फर्जी है। ऐसी कोई चर्चा/बैठक नहीं हुई है।

    दिल्ली पुलिस ने कैबिनेट की एक समिति का एक विकृत या छेड़छाड़ किया गया वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान, यह देखा गया कि कुछ ट्विटर हैंडलों के माध्यम से ट्विटर पर एक फर्जी/ छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो साझा किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दरअसल, वीडियो मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक का था, जो प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद नौ दिसंबर, 2021 को हुई थी।

    वीडियो विभिन्न समाचार पोर्टलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध था। पुलिस उपायुक्त (आईएफएसओ) के पी एस मल्होत्रा ने कहा, 'दुश्मनी को बढ़ावा देने और सांप्रदायिक वैमनस्य को भड़काने के खराब इरादे से वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई और एक नया वॉइस ओवर लगाया गया जिसमें कथित व्यक्तियों ने यह दिखाने की कोशिश की कि बैठक सिख समुदाय के खिलाफ थी।'

    Fact Check

    दावा

    कैबिनेट कमेटी की बैठक में सिखों को भारतीय सेना से हटाने बात हुई।

    नतीजा

    पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट किया, 'वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए एक ट्वीट में दावा किया गया कि सुरक्षा पर मंत्रिमंडल समिति की बैठक में सिखों को भारतीय सेना से हटाने का आह्वान किया गया था। दावा फर्जी है

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+