Fact Check: सऊदी के रेगिस्तान में बर्फबारी का वीडियो वायरल, आखिर क्या है सच?

सऊदी अरब का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें रेगिस्तान में बर्फ गिरती दिख रही।

saudi arabia

जब भी सऊदी अरब का जिक्र होता है, तो लोगों के मन में रेगिस्तान की तस्वीर बनकर सामने आ जाती है। ये देश अपनी गर्मी के लिए भी प्रसिद्ध है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें बताया गया कि सऊदी में बर्फबारी हुई है। लोग तेजी से इसे शेयर भी कर रहे। कुछ वेरिफाइड अकाउंट ने भी जब इस वीडियो को पोस्ट किया, तो लोगों का भरोसा और ज्यादा बढ़ गया।

कई ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें दिखाया गया कि रेगिस्तान में बर्फबारी हो रही और ऊंट आराम से बैठे हुए हैं। वीडियो के साथ ये भी बताया गया कि सऊदी अरब में पिछले 100 साल में पहली बर्फबारी हुई है। एक शख्स ने लिखा कि सऊदी में बर्फबारी, HAARP नई विश्व व्यवस्था के लिए मदद करता है। आपको बता दें कि HAARP या हाई-फ्रीक्वेंसी एक्टिव ऑरोरल रिसर्च प्रोग्राम एक पूर्व अमेरिकी सैन्य कार्यक्रम है, जो विभिन्न षड्यंत्र सिद्धांतों का विषय रहा है।

हमने जब इस वीडियो की जांच की तो पता चला कि ये वीडियो 2021 का है। इसे सऊदी के न्यूज चैनलों ने भी दिखाया था। ऐसे में साफ हो गया कि ये सच है। अब सवाल ये उठता है कि क्या रेगिस्तान में बर्फबारी संभव है। इसका जवाब है-हां। सऊदी के ताबुक के कुछ इलाकों में बर्फबारी आम बात है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रेत बहुत जल्दी गर्म होती है और बहुत जल्दी ठंडी भी। ऐसे में रात के वक्त कई इलाकों में तापमान शून्य के नीचे चला जाता है। ऐसे में जब हवा में पर्याप्त नमी होती है, तो रेगिस्तान में बर्फबारी होने लगती है।

स्थानीय न्यूज चैनलों की जांच करने पर पता चला कि ये वीडियो 18 फरवरी 2021 का है। उस वक्त ताबुक में बर्फबारी हुई थी। ये इलाका पर्वतीय क्षेत्र के पास है। यहां पर रात का तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। हालांकि वीडियो के साथ जो दावा किया जा रहा कि ये बर्फबारी 100 साल बाद हुई वो गलत है। सऊदी के कई इलाकों में बर्फबारी होती रहती है।

Fact Check

दावा

सऊदी अरब में हुई बर्फबारी

नतीजा

सऊदी के कई इलाकों में बर्फबारी होती है।

Rating

True
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+