Fact Check: क्या मुस्लिम शख्स बिजली कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दे रहा है? जानें सच

नई दिल्ली, सितंबर 04: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। बिजली आपूर्ति कंपनी के एक कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल है कि यह घटना भारत में हुई थी। वह व्यक्ति खुद को मुफ्ती अता उर रहमान स्वाति के बता रहा है। वीडियो में वह उस कर्मचारी को धमकाते हुए देखा जा सकता है जो मीटर की समस्या को ठीक करने आया था।

video from Pakistan shared as Muslim man threatening to kill electrician

वह शख्स वीडियो में बिजली कर्मचारी को उसका काम नहीं करने दे रहा है। साथ ही वह धमकी दे रहा है कि, या तो वह उसे मारेगा य़ा फिर खुद मर जाएगा। वीडियो को भारत का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इतना ही नहीं वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोगों ने एक खास धर्म के लोगों को भी निशाना बनाया है। अब वीडियो की पड़ताल सामने आई है।

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम ने पाया कि वीडियो के साथ किया गया दावा भ्रामक है। ये वीडियो पाकिस्तान के कराची का है और एक साल से भी ज्यादा पुराना है। यांडेक्स पर वीडियो के मुख्य फ़्रेमों की रिवर्स इमेज सर्च करने पर पाया गया कि वही वीडियो 27 जुलाई, 2020 को कराची स्थित बिजली आपूर्ति कंपनी के-इलेक्ट्रिक लिमिटेड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया गया था।

ट्वीट में बताया गया कि, कैसे एक शख्स को बिजली चोरी के आरोप में रंगेहाथ पकड़ा गया था। उर्दू और अंग्रेजी में उपयुक्त कीवर्ड्स की मदद से, हमें 2020 में पाकिस्तान स्थित मीडिया आउटलेट्स और सोशल मीडिया हैंडल द्वारा की गई वही वीडियो रिपोर्ट और स्क्रीनशॉट भी मिले। पाकिस्तान में 'आर्मी न्यूज' चैनल के आधिकारिक फेसबुक पेज ने भी 28 अगस्त, 2020 को वीडियो अपलोड किया।

आज तक ने कराची के एक पत्रकार तौसीफ रज़ी मलिक से भी बात की। उन्होंने पुष्टि की कि यह वीडियो वास्तव में कराची का है, और यह के-इलेक्ट्रिक द्वारा अवैध बिजली कनेक्शन के खिलाफ चलाए गए एक अभियान का था। तौसीफ ने बताया कि स्वाति पाकिस्तान में एक सामान्य उपनाम है और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पहाड़ी क्षेत्र स्वात जिले के लोगों को संदर्भित करता है। जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है, भारतीय सोशल मीडिया सांप्रदायिक रूप से आरोपित पोस्टों से भर गया है, खासकर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ।

Fact Check

दावा

बिजली कंपनी के एक कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति का वीडियो भारत का है।

नतीजा

यह वीडियो पाकिस्तान के कराची का है, और कम से कम एक साल पुराना है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+