Fact- Check: क्या सच में वंदे भारत ट्रेन की लागत 50 प्रतिशत बढ़ी, TMC सांसद का दावा कितना सच? जानिए
टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने वंदे भारत ट्रेन के निर्माण को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सेमी हाई-स्पीड ट्रेनों के कोच निर्माण की लागत में 50 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। एक्स पर एक पोस्ट में टीएमसी सांसद ने आरोप लगाया कि जो ट्रेन 290 करोड़ में तैयार हो जाती थी, उसकी लागत अब लगभग दुगना हो चुकी है। उन्होंने दावा किया किया ये सब अमीर लोगों के लिए किया जा रहा, इस ट्रेन का किराया भी इतना है कि इसमें सफर के लिए किराया भी देना आम लोगों को बजट से बाहर है।
सांसद साकेत गोखले ने सोमवार को पीएम मोदी सरकार पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन के कोच निर्माण की लागत में वृद्धि का दावा किया और कहा, " नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस साल 58,000 करोड़ रुपये की परियोजना को संशोधित करके वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के निर्माण की लागत 50 प्रतिशत बढ़ा दी है...सरकार इतने रुपए सिर्फ उस प्रोजेक्ट के लिए खर्च कर सही है, जहां आम जनता का पहुंच पाना भी संभव नहीं होता।

क्या है सच?
मोदी सरकार पर टीएमसी सांसद की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को रेल मंत्रालय ने खारिज कर दिया। मंत्रालय ने सांसद गोखले के दावों को खारिज कर दिया और कहा, रेल मंत्रालय ने गोखले के दावों का खंडन किया और कहा, "गलत सूचना और फर्जी खबरें फैलाना बंद करें"
रेल मंत्रालय ने एक बयान जारी कर टीएमसी सांद के दावे के खारिज कर रही है। ऐसे में गोखले का दवा कि वंदे भारत के निर्णाम की लागत में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, गलत है।

Fact Check
दावा
टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा कि वंदे भारत के निर्माण के पहले 290 करोड़ रुपए खर्च होते थे,लेकिन अब 436 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।
नतीजा
रेल मंत्रालय ने एक बयान जारी कर टीएमसी सांद के दावे के खारिज कर रही है। ऐसे में गोखले का दवा कि वंदे भारत के निर्णाम की लागत में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, गलत है।












Click it and Unblock the Notifications