Fact Check: 'मैं साइबर सेल से बोल रहा हूं', ऐसा कॉल आने पर क्या करें पुलिस ने बताया
उत्तराखंड में भी साइबर ठगी के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में शातिर ठगों से बचने के लिए पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।

Uttarakhand Police Cyber Fraud Alert: शातिर ठग अब नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। जिसको लेकर उत्तराखंड पुलिस ने जनता को अलर्ट किया है। उत्तराखंड में बढ़ती साइबर ठगी के मामलों पर रोक लगाने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस लगातार एक के बाद एक कदम उठा रही है। अब उत्तराखंड पुलिस ने साइबर ठगों के नए तरीकों से अलर्ट करते हुए लोगों को चेताया है।
दरअसल, उत्तराखंड में भी साइबर ठगी के केस लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। शातिर ठग अब साइबर पुलिस बनकर लोगों को डरा कर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में लोग घबराए नहीं इसलिए ट्वीट कर लोगों को अलर्ट किया है। उत्तराखंड पुलिस ने पोस्टर पोस्ट करते हुए लोगों को बताया कि साइबर धोखाधड़ी का नया तरीका अब क्या चल रहा है। इसी के साथ ऐसी कॉल से सावधान रहने की सलाह दी है।
साइबर धोखाधड़ी का नया तरीका
पोस्टर में पुलिस ने लिखा कि साइबर धोखाधड़ी का नया तरीका अपनाया जा रहा है। जिसमें कॉल करने वाला खुद को किसी पुलिस का साइबर सेल का बताता है। फिर बोलता है कि आपके फोन से लड़कियों को फोन करके परेशान किया जा रहा है। फिर आपके खिलाफ वारंट जारी करने की धमकी देता है।
ऐसे में क्या करें?
पुलिस ने आगे बताया कि अगर ऐसा कॉल आपके पास आता है तो घबराना नहीं है। कॉलर से उसका नाम पदनाम और तैनाती पूछें। कोई भी डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल न दें और ओटीपी शेयर ना करें। इसके साथ ही अगर वित्तीय धोखाधड़ी हुई है तो तत्काल 1930 पर सूचना दें।

Fact Check
दावा
साइबर ठग अब खुद को पुलिस बताकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं।
नतीजा
उत्तराखंड पुलिस ने जनत को अलर्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications