Fack Check: बजट में 3 Day Week Off पॉलिसी की होगी घोषणा? जानें वायरल पोस्ट का सच

Fact Check News: एक फरवरी को केंद्र की मोदी सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करने जा रही है। ऐसे में इस बजट से हर वर्ग को कुछ ना कुछ उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को बजट पेश करेंगी।

इस बीच सोशल मीडिया पर केंद्रीय बजट से पहले एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है केंद्र सरकार अपने बजट में 3 दिन की सप्ताहांत नीति की घोषणा करेंगी। ऐसे में क्या है इस वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए।

Fact Check News

दरअसल, चुनाव से पहले दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार अपने वोट बैंक को बेहतर बनाने के लिए नौकरी पेशा लोगों के लिए इस अंतरिम बजट में कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है। जिसमें नए नियमों में एक हफ्ते में 3 दिन की छुट्टी मिल सकती है।

ऐसे में वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि हफ्ते में 2 दिन की छुट्टी पुरानी हो गई है। सरकार अब 3 दिन छुट्टी की पॉलिसी लेकर आ रही है। इस दावे पर पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट करते हुए हकीकत बताई है।

पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने पोस्ट में बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही एक तस्वीर में दावा किया गया है कि केंद्रीय वित्त मंत्री अगले बजट में 3 दिन की सप्ताहांत नीति की घोषणा करेंगी। यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। ऐसा कोई प्रस्ताव जारी नहीं किया गया है।

Fact Check

दावा

दावा किया जा रहा है सरकार बजट में 3 Day Week Off पॉलिसी की घोषणा होगी।

नतीजा

वायरल दावा पूरी तरह से भ्रामक है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+