पीएम रामबाण सुरक्षा योजना के तहत नागरिकों को कोरोना के इलाज के लिए मिल रहे 4000 रुपए, जानें इस दावे का सच
प्रधानमंत्री रामबाण सुरक्षा योजना को लेकर एक मेसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खबर में दावा किया गया है इस योजन के तहत सरकार कोरोना के इलाज के लिए नागरिकों को 4000 रुपए दे रही है।
नई दिल्ली, 6 दिसंबर। इंटरनेट ने एक तरफ जहां लोगों का जीवन आसान किया है, वहीं इसके बढ़ते चलने ने कई नए खतरे भी उत्पन्न कर दिये हैं। इंटरनेट के माध्यम से जहां आप एक ही जगह से पूरी दुनिया की जानकारी जुटा सकते हैं, वहीं दूसरी तरह यह फेक न्यूज का अड्डा बनता जा रहा है। सोशल साइट्स पर हर रोज कई ऐसी गलत जानकारियां प्रसारित होती हैं, जिनके जाल में फंसकर कई लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। कभी कभार यह पता लगाना बेहद मुश्किल हो जाता है कि यह खबर सच है या नहीं। आज हम आपके सामने एक और ऐसी खबर लाए हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आइए जानते हैं इस खबर का सच...
प्रधानमंत्री रामबाण सुरक्षा योजना को लेकर एक मेसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खबर में दावा किया गया है इस योजन के तहत सरकार कोरोना के इलाज के लिए नागरिकों को 4000 रुपए दे रही है।
आपको बता दें कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है और सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। यदि आपको भी ऐसा कोई मेसेज मिला है तो कृपया सतर्क रहें।

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने इस दावे का खंडन किया है। पीआईबी भारत सरकार की नीतियों, कार्यक्रम पहल और उपलब्धियों के बारे में समाचार-पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सूचना देने वाली प्रमुख एजेंसी है। पीआईबी ने इस दावे को लेकर लोगों को आगाह करते हुए ट्वीट किया है कि यह दावा फर्जी है। पीआईबी ने कहा कि सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। ऐसी फर्जी वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या फर्जी, यह जानने के लिए PIB Fact Check की मदद ली जा सकती है। कोई भी व्यक्ति PIB Fact Check को संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या यूआरएल वॉट्सऐप नंबर 918799711259 पर भेज सकता है या फिर [email protected] पर मेल कर सकता है।
यह भी पढ़ें: डॉ. अंबेडकर की 66वीं पुण्यतिथि पर भव्य नाटक का आयोजन करेगी दिल्ली सरकार- अरविंद केजरीवाल

Fact Check
दावा
पीएम रामबाण सुरक्षा योजना के तहत नागरिकों को कोरोना के इलाज के लिए मिल रहे 4000 रुपए
नतीजा
news is fake












Click it and Unblock the Notifications