Fact Check: एनकाउंटर के बाद वायरल हुई अतीक अहमद के बेटे असद की फोटो का सच, जानें किसकी है तस्वीर

Asad Ahmed Viral Photo: गुरुवार को झांसी में एनकाउंटर के बाद अतीक अहमद के बेटे असद की तस्वीर कई न्यूज चैनल्स ने चलाई थी, लेकिन इस फोटो की सच्चाई अलग है।

Fact Check

Fact Check: यूपी में अब माफिया अतीक अहमद के किले धीरे-धीरे ढहाए जा रहे हैं। उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम का झांसी में एनकाउंटर हो गया। इस खबर के बाद कई मीडिया संगठनों ने उसकी एक तस्वीरें साझा की, लेकिन वो फोटो असद अहमद की नहीं थी।

दरअसल, एनकाउंट के बाद इस तस्वीर को इस दावे के साथ शेयर किया गया कि यह असद अहमद की तस्वीर है, जो उमेश पाल की हत्या का मुख्य आरोपी था। कई बड़े मीडिया ग्रुप्स ने तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया है कि यह मारा गया असद अहमद ही है।

असद नहीं, अली की है फोटो

लेकिन जब इस फोटो की पड़ताल की गई तो सच्चाई कुछ और सामने आई। हमें पता लगा कि यह फोटो असद की नहीं बल्कि अतीक अहमद के दूसरे बेटे अली अहमद की है। अली अहमद अतीक के छोटे बेटों में से एक है।

अली 2021 के एक जबरन वसूली मामले में जेल में है। मौजूदा वक्त में अली प्रयागराज में नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। मार्च में अली अहमद के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उसकी जमानत को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उसके बाहर जाने से ना सिर्फ गवाहों बल्कि समाज को भी खतरा पैदा होगा।

झांसी में हुआ एनकाउंटर

आपको बता दें कि 13 अप्रैल को झांसी में यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (यूपीएसटीएफ) की टीम ने एक मुठभेड़ में अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को मौत की नींद सुला दिया था। असद और गुलाम इसी साल फरवरी से हुई उमेश पाल की हत्या के बाद से फरार चल रहे थे।

ऐसे में इस फोटो के साथ कई मीडिया रिपोर्टों में न्यूज चलाई गई थी, जो कि पूरी तरह से भ्रामक है, अली की फोटो को असद के नाम पर गलत तरीके से शेयर की गई है।

Fact Check

दावा

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह फोटो असद अहमद की है।

नतीजा

फोटो की पड़ताल करने पर पता लगा कि यह फोटो असद नहीं बल्कि अतीक के दूसरे बेटे अली की है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+