Fact Check: एक से अधिक SIM कार्ड यूज करने पर देने होंगे एक्स्ट्रा चार्ज? जानिए क्या है इस वायरल दावे का सच
Fact Check: कुछ समय से ऐसे दावे किये जा रहे थे कि एक फोन में 2 सिम इस्तेमाल करने पर TRAI जुर्माना लगाएगा। साथ ही यह चर्चा भी थी कि यह चार्ज एकमुश्त या सालाना आधार पर लिया जा सकता है।
कुछ मीडिया स्रोतों का कहना था कि केंद्र सरकार को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) द्वारा कई फोन नंबरों का उपयोग करने वालों और उन लोगों पर शुल्क लगाने की सलाह दी गई है। दावा किया जा रहा था कि वो लोग जो लंबे समय से एक ही नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें भी चार्ज देना होगा।

इन दावों को लेकर अब भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) स्पष्टीकरण दिया है। ये सारे ही दावे बेबुनियाद और झूठे हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में ग्राहकों को आश्वासन दिया कि उनसे कई सिम कार्ड रखने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
टीआरएआई ने कहा है कि कई सिम कार्ड रखने या नंबरिंग संसाधनों के लिए ग्राहकों से शुल्क लेने के दावे पूरी तरह से झूठे और निराधार हैं और केवल जनता को गुमराह करने के लिए काम करते हैं।
दूरसंचार विभाग (DoT), दूरसंचार पहचानकर्ता (TI) संसाधनों का एकमात्र संरक्षक होने के नाते, 29 सितंबर, 2022 के अपने संदर्भ के माध्यम से TRAI से संपर्क किया था, जिसमें कुशल प्रबंधन और विवेकपूर्ण उपयोग के लिए संशोधित राष्ट्रीय नंबरिंग योजना पर देश में संसाधनों की संख्या निर्धारित करने के लिए उसकी सिफारिशें मांगी गई थी।
दूरसंचार पहचानकर्ता (टीआई) संसाधनों का एकमात्र संरक्षक होने के नाते, DoT ने 29 सितंबर 2022 के अपने संदर्भ के माध्यम से टीआरएआई से संपर्क किया था, और देश में नंबरिंग संसाधनों के कुशल प्रबंधन और विवेकपूर्ण उपयोग के लिए संशोधित राष्ट्रीय नंबरिंग योजना पर टीआरएआई की सिफारिशें मांगी थीं।
ट्राई के परामर्श पत्र का उद्देश्य टीआई संसाधनों के आवंटन और उपयोग को प्रभावित करने वाले कारकों का आकलन करना और कुशल आवंटन और उपयोग के लिए संशोधन का प्रस्ताव करना है। ट्राई की परामर्श प्रक्रिया पारदर्शी और समावेशी है, जिसमें हितधारकों की टिप्पणियाँ, अंतर्राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं का विश्लेषण और खुली चर्चा शामिल है।
DoT को अंतिम सिफारिशें उचित परिश्रम और विश्लेषण पर आधारित हैं। टीआरएआई ने कहा कि वो न्यूनतम नियामक हस्तक्षेप और बाजार शक्तियों के स्व-नियमन की वकालत करता है और परामर्श पत्र के बारे में भ्रामक जानकारी की निंदा करता है।
यह भी देखें: Fact Check: क्या कार में बैठकर राहुल गांधी देख रहे थे PM मोदी का शपथ ग्रहण, अब सामने आया Vidoe का सच?

Fact Check
दावा
ऐसा दावा किया जा रहा था कि एक से ज्यादा सिम कार्ड यूज करने वाले कस्टमर्स को इसके लिए मासिक या सालाना शुल्क देना होगा।
नतीजा
ऐसा दावा किया जा रहा था कि एक से ज्यादा सिम कार्ड यूज करने वाले कस्टमर्स को इसके लिए मासिक या सालाना शुल्क देना होगा। हालांकि ये दावे बेबुनियाद हैं। TRAI ने प्रेस रिलीज के जरिए इन दावों को गलत बताया।












Click it and Unblock the Notifications