Fact Check: क्या वायरल वीडियो में फुटबॉलर रोनाल्डो मस्जिद में कुरान पढ़ रहे हैं? जानें सच
नई दिल्ली, जुलाई 08: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक-टॉक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, मस्जिद में कुरान पढ़ने वाला शख्स फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो है। लेकिन वायरल पोस्ट पर कई लोगों ने टिप्पणी की है, जिससे यह संदेह पैदा हो रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स रोनाल्डो नहीं बल्कि उसका हमशक्ल है। यह वीडियो तेजी से लोग वायरल कर रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो की वन इंडिया की फैक्ट चेक टीम ने पड़ताल की है। हमने पड़ताल में पाया कि, वीडियो में दिख रहा शख्स बेवर अब्दुल्ला है, जो रोनाल्डो जैसा दिखता है, जिसने कुरान पढ़ते हुए अपना वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट किया था। मूल रूप से इराक के रहने वाले अब्दुल्ला इंग्लैंड के बर्मिंघम में रहते हैं। अब्दुल्ला को पुर्तगाली फुटबॉलर के हमशक्ल होने के कराण वैश्विक पहचान मिली है।

टिकटॉक वीडियो में एक फीचर होता है जहां अंत में कंटेंट-क्रिएटर का नाम या अकाउंट का नाम दिखाया जाता है। हमने पाया कि वायरल वीडियो के अंत में नाम @bewarabdullah लिखा हुआ है। जिसके बाद जब हमने इस अकाउंट का जांच की तो हमें ये वायरल वीडियो बेवर अब्दुल्ला के प्रोफाइल पर मिला। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "हैलो अल काफिरुन - अहमद अल अजमी"। सोशल मीडिया ऐप पर सरकारी प्रतिबंधों के कारण भारतीय पाठक इस टिकटॉक लिंक को नहीं खोल पाएंगे।
कीवर्ड सर्च की मदद से हमें रोनाल्डो के हमशक्ल और वायरल वीडियो के बारे में कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स मिली हैं। बेवर अब्दुल्ला के फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार, वह ब्रिटेन के बर्मिंघम में रहते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अब्दुल्ला 2019 में इराक छोड़ यूके आ गए थे, और यहां एक निर्माण श्रमिक के रूप में काम करते हैं। वह पहले से ही इराक में लोकप्रिय थे और रोनाल्डो के हमशक्ल होने के कारण इंग्लैंड में भी फेमस हो गए हैं। खुद फुटबॉल खेलने वाले अब्दुल्ला रोनाल्डो के हेयरस्टाइल और ड्रेसिंग स्टाइल को काफी फॉलो करते हैं।
द सन को दिए अपने साक्षात्कार में, अब्दुल्ला ने कहा, मैं फुटबॉल खेलता हूं, मैं उसी पोजिशन में खेलता हूं जिसमें रोनाल्डो खेलते हैं। मैं भी सात नंबर की शर्ट पहनता हूं। मेरा सपना है कि एक दिन उनसे मिलूं। इससे सबसे साफ होता है कि, टिक टॉक पर वायरल हो रहे वीडियो में फुटबॉलर रोनाल्डो नहीं हैं।

Fact Check
दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक-टॉक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, मस्जिद में कुरान पढ़ने वाला शख्स फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो है।
नतीजा
वीडियो में दिख रहा शख्स बेवर अब्दुल्ला है, जो रोनाल्डो जैसा दिखता है, जिसने कुरान पढ़ते हुए अपना वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट किया था। मूल रूप से इराक के रहने वाले अब्दुल्ला इंग्लैंड के बर्मिंघम में रहते है












Click it and Unblock the Notifications