वैक्सीनेशन के फीडबैक को लेकर वायरल हो रहा फोन नंबर, PIB ने फैक्ट चैक में बताई सच्चाई

नई दिल्ली, मई 22। कोरोना वायरस के खिलाफ देश में टीकाकरण अभियान चल रहा है। देश में अभी तक करीब 18 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, लेकिन ये आंकड़ा अभी बहुत छोटा है और इसकी वजह एक ये भी है कि लोग अभी भी वैक्सीन को लेकर अफवाहों पर यकीन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वैक्सीनेशन को लेकर ढेर सारी अफवाहें वायरल हो रही हैं और लोग इन अफवाहों पर यकीन कर टीका नहीं लगवाते हैं। इसी तरह का एक फ्रॉड मैसेज पिछले कई दिनों से वॉट्सऐप पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वैक्सीनेशन फीडबैक को लेकर जानकारी शेयर की जा रही है।

corona vaccination

पीआईबी की पड़ताल में आई वायरल मैसेज की सच्चाई

Recommended Video

    Covaxin: Bharat Biotech ने कहा- इमरजेंसी यूज लाइसेंस के लिए डॉक्यूमेंट WHO को दिए | वनइंडिया हिंदी

    PIB की फैक्ट चेक टीम ने जब इस वायरल मैसेज की पड़ताल की तो पता चला इस मैसेज में जो जानकारी शेयर की जा रही है, वो गलत है। दरअसल, वायरल मैसेज में ये बताया जा रहा है कि 912250041117 इस नंबर से वैक्सीन फीडबैक के लिए कॉल आ रहा है और कॉल उठाने पर फोन हैक हो जा रहा है। इसलिए ऐसे फोन कॉल से बचना चाहिए और फोन नहीं उठाना चाहिए। पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने इस मैसेज को गलत पाया है।

    क्या लिखा है वायरल मैसेज में?

    वायरल मैसेज में कहा गया है कि अभी मेरे दोस्त को 912250041117 से कॉल आया और अगर वैक्सीन लगा ली है तो 1 दबाने के लिए कहा। उसने 1 दबा दिया। तुरंत उसका फोन ब्लॉक हो गया और उसके फोन को हैक कर लिया गया। इसलिए अगर ऐसे कॉल आए तो आप सावधान रहें। यह मैसेज दूसरे ग्रुप पर मिला था, लेकिन अलर्ट रहें और सीनियर सीटिजन को इसके बारे में बताएं।

    आपको बता दें कि इस वायरल मैसेज के बारे में हैदराबाद पुलिस ने भी पड़ताल की थी और पता लगाया था कि ऐसा कोई नंबर नहीं है, इसलिए डरने की कोई बात नहीं है और यह मैसेज गलत है।

    Fact Check

    दावा

    Viral message is fake

    नतीजा

    PIB's Fact Check team has found this message incorrect

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+