Fact Check: क्या फेसबुक को खरीदकर हमेशा के लिए डिलीट कर देंगे एलन मस्क?

नई दिल्ली, 9 अगस्त: आज के दौर में ज्यादातर लोगों के हाथ में स्मार्टफोन है। साथ ही वो किसी ना किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जरूर जुड़े हैं। जिसमें पहले पायदान पर है फेसबुक। जो एक दशक से सोशल नेटवर्किंग की दुनिया में राज कर रहा है। इसी की बदौलत मार्क जुकरबर्ग बहुत ही कम उम्र में दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोगों की सूची में शामिल हो गए। इसके बाद उनका टेस्ला कंपनी और उसके सीईओ से विवाद शुरू हुआ। जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर कई अफवाहें उड़ रही हैं।

एलन ने दिया ऑफर?

एलन ने दिया ऑफर?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एलन मस्क को लेकर कुछ खबरें वायरल हो रही हैं। जिनमें लिखा है कि Elon Musk Offers To Buy And Then Delete Facebook यानि एलन मस्क ने फेसबुक को खरीदने और उसको डिलीट करने का ऑफर दिया है। इसके बाद से लोग परेशान हैं। साथ ही बिना सच्चाई जाने इस खबर को वायरल कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस टॉपिक पर मीम बना दिया। 5 अगस्त को एक शख्स ने मस्क से जुड़ा एक पोस्ट ग्रुप में डाला, जिस पर 1600 से ज्यादा लाइक आए। उसने लिखा था कि मैं उन्हें पसंद करता हूं।

ये है सच्चाई

ये है सच्चाई

वहीं जब वन इंडिया की टीम ने मामले की पड़ताल की, तो सच्चाई कुछ और ही निकली। ये दावा सरासर झूठा है। एलन मस्क और उनकी कंपनी ने इस तरह का कोई दावा नहीं किया। हालांकि उनके फेसबुक के साथ विवाद की बात सच है। 24 मार्च 2018 को टेस्ला मोटर क्लब ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि टेस्ला और स्पेसएक्स ने फेसबुक को छोड़ने का फैसला किया है, क्योंकि ट्विटर यूजर्स ने मस्क को इसके लिए प्रोत्साहित किया।

मस्क ने कही थी ये बात

फेसबुक छोड़ने वाली खबर पर एलन ने लिखा था कि ये कोई राजनीतिक बयान नहीं है और मैंने ऐसा इसलिए नहीं किया क्योंकि किसी ने मुझे ऐसा करने की हिम्मत दी। बस मुझे फेसबुक पसंद नहीं है, सॉरी। इसके बाद सच्चा बैरन कोहेन नाम के एक यूजर ने लिखा कि हम 2.5 अरब लोगों के लिए 1 व्यक्ति को पानी पर नियंत्रण नहीं करने देते हैं। हम 2.5 अरब लोगों के लिए 1 व्यक्ति को बिजली नियंत्रित करने की अनुमति नहीं देते हैं। तो फिर हम 2.5 अरब लोगों की जानकारी 1 व्यक्ति को क्यों नियंत्रित करने की अनुमति देते हैं? फेसबुक के लिए एक रेगुलेशन की जरूरत है। इस पर मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा कि डिलीट फेसबुक (#DeleteFacebook It's lame)। उसके बाद से दोनों का विवाद जारी है। हालांकि अभी तक उनका फेसबुक को खरीदने का कोई प्लान नहीं है।

Fact Check

दावा

फेसबुक खरीदना चाहते हैं एलन मस्क

नतीजा

मस्क ने फेसबुक से बनाई दूरी, खरीदने का प्लान नहीं

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+