Pathan 2: क्या जल्द आने वाली है पठान 2? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट, जानें क्या है सच

Pathan Sequel: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म पठान से शानदार कमबैक किया था। इस फिल्म ने सालों बाद बॉक्स ऑफिस में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी जिसके बाद पठान के सीक्वल की चर्चा होने लगी। अब खबर आ रही है कि मेकर्स ने पठान 2 का ऐलान कर दिया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। जिसके मुताबिक, फिल्म पठान 2 की घोषणा कर दी गई है। पोस्ट में लिखा, 'आखिरकार पठान 2 की घोषणा कर दी गई है। दीपिका और शाहरुख की जोड़ी वापस आ गई है, कबीर जिंदा है।' इस पोस्टर में जॉन अब्राहम भी हैं।

Pathaan

हालांकि जब इस पोस्ट को खंगाला तो 1 जुलाई 2021 को इसे शेयर किया गया था। इस पोस्ट के साथ कुछ अन्य तस्वीरें भी मिली। इसके अलावा इसे कई लोगों ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया था। इससे पहले एक और फोटो वायरल हुई थी जिसमें केवल पठान लिखा था। ऐसे में जब सच्चाई का पता चला तो ये पूरी तरह से फेक पाया गया।

पठान 2 के इस पोस्टर को AI की मदद से डिजाइन किया गया है। इस लिहाज से फिल्म के सीक्वल रिलीज होने का दावा पूरी तरह से झूठ है। फिलहाल मेकर्स की तरफ से अब तक पठान 2 को लेकर कोई ऐलान नहीं हुआ है। जो भी फैंस इन दावों को सच मान रहे हैं वह इस तरह के पोस्ट से सतर्क रहें। आज के जमाने में इस तरह फोटो को एडिट कर लोगों को भ्रम में डालना बहुत आसान हो गया है।

बता दें कि, शाहरुख खान की फिल्म जीरो साल 2018 में रिलीज हुई थी। जो कि बुरी तरह फ्लॉप हुई। 4 साल बाद एक्टर ने फिर फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर शानदार कमबैक किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस 500 करोड़ का आंकड़ा पार गई थी। इसके बाद एक्टर की फिल्म जवान और डंकी भी रिलीज हुई। जिसे फैंस ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। बात करें अगर पठान 2 की तो उम्मीद है कि जल्द ही शाहरुख खान इसका ऐलान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 'ये तुमसे ज्यादा टैलेंटेड है', Irfan Pathan के बेटे ने 'झूमे जो पठान' पर किया डांस, तो किंग खान ने उड़ाया मजाक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+