Fact Check: गलत आउट के बाद रोहित शर्मा को फिर से मिलेगा मौका? वायरल Video ने किया हैरान
IND vs AUS, World Cup 2023 Final: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीतने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्हें ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप खिताब जीत लिया।
दरअसल, 2011 में टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप जीता, इसके बाद 2015, और 2019 में टीम को चैंपियन बनने का मौका नहीं मिला, एक लंबे इंतजार के बाद जब वनडे वर्ल्ड कप 2023 आया तो भारत का प्रदर्शन देखकर सभी को उम्मीद थी कि इस बार जीत जाएंगे, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की हार से प्रशंसकों के मन में अभी निराशा है।

इस हार के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के दावे सामने आ रहे हैं, जिसमें फाइनल मैच के दौरान टीम इंडिया के खिलाफ बेईमानी की घटनाओं का आरोप लगाया गया है, खासकर रोहित शर्मा की गेंद पर ट्रैविस हेड द्वारा छूटे गए कैच को लेकर।
सोशल मीडिया पर रोहित के इस वीडियो के साथ दावा किया गया कि ट्रैविस हेड ने रोहित का कैच छोड़ दिया, जिससे वह गलत तरीके से आउट हुए। दावा किया गया कि स्पष्ट रूप से छूटे हुए कैच के बावजूद, रोहित को फिर भी आउट घोषित कर दिया गया, जिसने अंपायरिंग की एक बड़ी गलती को उजागर कर दिया। कुछ लोगों ने एक मनगढ़ंत वीडियो भी प्रसारित किया जिसमें कथित तौर पर हेड को कैच लपकते हुए दिखाया गया, जिससे विवाद और बढ़ गया।
हालांकि, सच्चाई सोशल मीडिया के दावों से एकदम अलग है। ट्रैविस हेड के कैच सहित वास्तविक फुटेज को आईसीसी (ICC) ने ऑफिशियिल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो ने प्रसारित गलत सूचना को सिरे से खारिज कर दिया, जिससे पुष्टि हो गई है कि हेड ने वास्तव में रोहित शर्मा को आउट करते हुए सफाई से कैच लिया था।
यहां तक कि मैच के प्रसारण के दौरान भी, इस महत्वपूर्ण क्षण का रीप्ले कई बार दिखाया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से ट्रैविस हेड का क्लीन कैच दिखाया गया। इस स्पष्ट सबूत के बावजूद एक भ्रामक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जोकि पूरी तरह से फर्जी है। फर्जी वीडियो के बाद प्रशंसकों ने दावा किया कि रोहित शर्मा एक कथित कैच छूटने के कारण आउट नहीं थे, आधिकारिक वीडियो साक्ष्य ने इन दावों को खारिज कर दिया है।
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद अलग-अलग मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं दौर चरम पर है। हालांकि, क्रिकेट प्रशंसकों द्वारा भावनात्मक रूप से बिना जांचे परखे इस तरह की गलती होना स्वभाविक भी है, फिलहाल रोहित शर्मा के कैच को लेकर विवाद स्पष्ट हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल आधारहीन दावों को खारिज कर दिया गया है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि वर्ल्ड कप फाइनल में रोहित शर्मा को गलत आउट दिया गया
नतीजा
वायरल दावा पूरी तरह से फेक हैं।












Click it and Unblock the Notifications