Fact Check: क्या कांग्रेस MLA ने EVM तोड़ी? Video वायरल, जानिए क्या है सच
लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के तहत मतदान जारी है। सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 58 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया गया कि आंध्र प्रदेश के एक पोलिंग बूथ पर कांग्रेस एमएलए ने इवीएम के साथ तोड़फोड़ की है। वायरल वीडियो को कथित रुप ये भी दावा किया गया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हार जाएगी, इसी डर से एमएलए ने ईवीएम ही तोड़ डाली।
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया गया कि वाईएसआरसीपी विधायक पी रामकृष्ण रेड्डी को आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले के माचरला निर्वाचन क्षेत्र में एक ईवीएम में तोड़फोड़ की है। लेकिन कई समाचार पोर्टलों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के स्थानीय समाचार चैनलों ने भी इस घटना की रिपोर्ट की है।

जबकि वीडियो के कीफ़्रेम की रिवर्स इमेज सर्च से पता चला है कि एनडीटीवी ने इस घटना को 'ऑन कैमरा, आंध्र विधायक ने पोलिंग बूथ पर वीवीपैट को जमीन पर फेंक दिया' शीर्षक के तहत कवर किया। दावा किया गया कि ईसीआई ने कहा कि कांग्रेस विधायक को सात मतदान केंद्रों में ईवीएम में तोड़फोड़ करते हुए पकड़ा गया था।
കൊണ്ഗ്രെസ്സ് MLA വോട്ടിംഗ് മെഷീൻ തകർക്കുന്നു. ഇപ്പോഴേ തൊൽവി ഭയം തുടങ്ങി. pic.twitter.com/BoUwvk1hHG
— Ramith :: My :: india.🇮🇳🇮🇳 (@Ramith18) May 22, 2024
क्या है सच?
यूट्यूब चैनल पर एशियानेट ने वही वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि फुटेज वायरल होने के बाद, चुनाव आयोग ने वाईएसआरसीपी विधायक के खिलाफ जांच की घोषणा की है। वहीं पड़ताल की गई तो पता चला कि वायरल वीडियो को लेकर किया गया दावा भ्रामक है। वाईएसआरसीपी विधायक पी रामकृष्ण रेड्डी ने ईवीएम नहीं तोड़ी।

Fact Check
दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया गया कि आंध्र प्रदेश के एक पोलिंग बूथ पर कांग्रेस एमएलए ने इवीएम के साथ तोड़फोड़ की है।
नतीजा
पड़ताल की गई तो पता चला कि वायरल वीडियो को लेकर किया गया दावा भ्रामक है। वाईएसआरसीपी विधायक पी रामकृष्ण रेड्डी ने ईवीएम नहीं तोड़ी।












Click it and Unblock the Notifications