Fact Check: महंगाई के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने अपनी ही सरकार को घेरा? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

नई दिल्ली, अगस्त 16। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से करीब 1 घंटे से भी अधिक समय का भाषण दिया था। पीएम के इस भाषण को लेकर विपक्ष ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में महंगाई का जिक्र तक नहीं किया। पीएम के भाषण के बाद से सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या कहा है राजनाथ सिंह ने वायरल वीडियो में?

क्या कहा है राजनाथ सिंह ने वायरल वीडियो में?

इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि राजनाथ सिंह ने महंगाई के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। वायरल वीडियो में राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहे हैं। वो कह रहे हैं कि हमारे देश के प्रधानमंत्री बार-बार यह आश्वासन दे रहे हैं कि 6 महीने के अंदर महंगाई को नियंत्रित कर दिया जाएगा, लेकिन 9 साल का समय गुजर गया, पर महंगाई कम नहीं हुई, प्रधानमंत्री क्यों देश की जनता को गलत आश्वासन दे रहे हैं।

जानिए क्या है वीडियो की सच्चाई?

जानिए क्या है वीडियो की सच्चाई?

आपको बता दें कि राजनाथ सिंह के इस वायरल वीडियो को कई लोग सच मान रहे हैं, लेकिन आपको इस वीडियो की सच्चाई के बारे में जान लेना चाहिए, क्योंकि राजनाथ सिंह का यह वीडियो अभी का नहीं है। इस वीडियो की सत्यता के बारे में पीआईबी ने जांच पड़ताल की है और पता चला है कि यह वीडियो पुराना है और इसे सोशल मीडिया पर गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है।

वीडियो के साथ किया गया दावा है गलत

वीडियो के साथ किया गया दावा है गलत

पीआईबी ने वायरल वीडियो को लेकर कहा है, ''सोशल मीडिया पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के एक पुराने वीडियो को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है। यह वीडियो फर्जी है। वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है, ऐसे फर्जी वीडियो को साझा ना करें।

Fact Check

दावा

Old video viral of Rajnath singh claim is false

नतीजा

Old video viral of Rajnath singh claim is false

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+