क्‍या राजस्‍थान BJP ने जारी की 9 उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची, सरदारपुरा से गजेंद्र सिंह शेखावत को टिकट?

Second list of Rajasthan BJP candidates: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा के 41 प्रत्‍याशियों की पहली सूची के बाद 9 प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची वायरल हो रही है।

Rajasthan BJP candidates Second list: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा के 41 प्रत्‍याशियों की पहली सूची के बाद अब 9 प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची बुधवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस सूची में यहां तक दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत की विधानसभा सीट सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की 9 प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची को भाजपा कार्यकर्ता, आम जनता व राजनीति से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। खुद राजस्‍थान भाजपा के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी यह दूसरी सूची शेयर की गई है। हालांकि भाजपा ने इस दूसरी सूची की हकीकत बयां की है।

Rajasthan BJP candidates Second fake list

वन इंडिया हिंदी टीम ने राजस्‍थान भाजपा उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची की पड़ताल की। 11 अक्‍टूबर की डेट से भाजपा के केंद्रीय कार्यालय नई दिल्‍ली की ओर से जारी सूची में सबसे ऊपर लिखा है कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जेपी नड्डा की अध्‍यक्षता में एक अक्‍टूबर 2023 को सम्‍पन्‍न हुई।

वायरल सूची की विज्ञप्ति में यह भी लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, होम मिनिस्‍टर अमित शाह व केंद्रीय चुनाव समिति के अन्‍य सदस्‍य मौजूद रहे। के्रदीय चुनाव समिति ने राजस्‍थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्‍नलिखित नामों पर अपनी मंजूरी प्रदान की है।

भाजपा की दूसरी सूची में टिकट का दावा

आशीष तिवाड़ी, सीकर
मनीष यादव, शाहपुरा
रामलाल शर्मा, चौमू
रेखा राठौड़, सिविल लाइंस जयपुर
डॉ. अरुण चतुर्वेदी, सांगानेर
कांता सोनवाल, बगरू
ओमदास, डीडवाना
गजेंद्र सिंह शेखावत, सरदारपुरा
रविंद्र सिंह भाटी, शिव

राजसथान भाजपा की दूसरी सूची की हकीकत

दरअसल, राजस्‍थान भाजपा के 9 प्रत्‍याशियों की यह दूसरी सूची पूरी तरह से फेक है। इसमें फॉन्‍ट से छेड़छाड़ की गई है। सूची में शामिल प्रत्‍याशियों के अंग्रेजी नामों में कई गलतियां हैं। वहीं हिंदी में शाहपुरा सीट को शाहापुरा लिखा है। इसके अलावा मनीष यादव को भाजपा प्रत्‍याशी दिखा रखा है जबकि वे पिछले बार कांग्रेस प्रत्‍याशी थे। इसी तरह से सिविल लाइंस से रेखा राठौड़ को टिकट देना बताया गया है जबकि यहां भाजपा नेता का नाम राखी राठौड़ है।

खुद भाजपा ने किया दूसरी सूची का खंडन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही राजस्‍थान भाजपा के 9 प्रत्‍याशियों की दूसरी पूरी तरह से फेक है। इस बात की पुष्टि खुद राजस्‍थान भाजपा ने भी की है। राजस्‍थान भाजपा ने अपने फेसबुक पेज पर इस सूची को फर्जी बताते हुए स्‍पष्‍ट किया कि भाजपा के प्रत्याशियों की दूसरी सूची की प्रतीक्षा अभी जारी रखिए। माना हमारे जिताऊ कैंडिडेट्स की प्रतीक्षा पूरा राजस्थान कर रहा है। लेकिन हमको नक्कालों से सावधान रहना है!

Fact Check

दावा

राजस्‍थान भाजपा के 9 उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची जारी

नतीजा

सोशल मीडिया पर राजस्‍थान भाजपा के 9 उम्‍मीदवारों की दूसरी फेक सूची वायरल

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+